Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उलीडीह में दो घरों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
    Top Story

    उलीडीह में दो घरों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। उलीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खास बात यह है कि चोरी की ये घटना थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, शंकोसाई रोड नंबर 2 स्थित बजंती देवी अपने परिवार के साथ आदित्यपुर में भांजे के तिलक समारोह में गई थीं। रात करीब 9 बजे घर का ताला बंद कर वे लोग कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। रात करीब 2 बजे जब वे लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से 70 हजार रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने गायब थे। चोरी की घटना को देखकर परिवार के होश उड़ गए।

    इसी घर के ऊपर वाले मंजिल में रहने वाले औरंगनाथ के घर में भी चोरों ने उसी रात धावा बोला। यहां से चोर करीब 20 हजार रुपये नकद और लगभग 12 लाख रुपये के आभूषण ले उड़े। दोनों घरों को मिलाकर करीब 90 हजार रुपये नकद और 32 लाख रुपये से अधिक के गहनों की चोरी हुई है।

    उधर, क्षेत्र में एक और बड़ी वारदात सामने आई है। उलीडीह थाना से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित पवन कुमार के मकान में भी चोरों ने सेंधमारी कर दी। पवन कुमार भी रात में आदित्यपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। देर रात लौटने पर उन्होंने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखे करीब 20 लाख रुपये के जेवरात गायब हैं।

    सभी मामलों की सूचना उलीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिथिला पंचांग सह कैलेंडर विमोचन 18 जनवरी को
    Next Article नगर विकास विभाग ने शहर की विकास योजनाओं को कब्रगाह में बदला: सरयू राय
    shivam kumar

      Related Posts

      तदाशा मिश्रा को डीजी रैंक में प्रोन्नति

      November 19, 2025

      नगर विकास विभाग ने शहर की विकास योजनाओं को कब्रगाह में बदला: सरयू राय

      November 19, 2025

      मिथिला पंचांग सह कैलेंडर विमोचन 18 जनवरी को

      November 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • निर्माता की कुर्सी पर बैठे पंकज त्रिपाठी, लेकर आ रहे जबरदस्त वेब सीरीज
      • तदाशा मिश्रा को डीजी रैंक में प्रोन्नति
      • नगर विकास विभाग ने शहर की विकास योजनाओं को कब्रगाह में बदला: सरयू राय
      • उलीडीह में दो घरों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
      • मिथिला पंचांग सह कैलेंडर विमोचन 18 जनवरी को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version