झामुमो प्रत्याशियों की घोषणा कांग्रेस पार्टी की घोषणा के बाद करेगा
रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अनुसार लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनावी मैदान में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कहां से यह तय नहीं है, यह स्वयं हेमंत ही तय करेंगे कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना है। हर जगह की जनता उन्हें ही चुनावी मैदान में उतरने को प्रेरित कर रही है।
सुप्रियो ने कहा कि झामुमो अपने प्रत्याशियों की घोषणा कांग्रेस पार्टी की घोषणा के बाद करेगा। पहले कांग्रेस की ओर से दिल्ली में प्रत्याशियों की घोषणा होगी। इसके बाद यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से उसके तुरंत बाद और दूसरे दिन झामुमो अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। झामुमो महासचिव पार्टी कार्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को गंभीरता से देखा और सुना है। धनराशि जो पकड़ में आती है, उसकी स्थिति क्या है, उन पर कौन सी कार्रवाई होती है। सब जानते हैं। सुप्रियो ने कहा कि इसमें भी सबसे बड़ा हिस्सा भाजपा का होता है। आइपीएस अधिकारी ने पीएम का हेलीकॉप्टर चेक कर लिया तो उसे बर्खास्त ही कर दिया गया था। ऐसी परिस्थिति में भी हम चुनाव आयोग पर यकीन करते हैं। मालूम हो 2019 के बाद से फरवरी 2024 तक भारतीय इलेक्टोरल बांड से जो पैसा मिला उसे जब्त कर देना चाहिए था। वह धन चाहे किसी भी राजनीतिक पार्टी की हो। चुनाव आयोग आज के बाद से हर राजनीतिक दलों पर नजर रखे। ऐसा नहीं हो कि बटन यहां दबे आवाज कहीं और से आये। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जो लहर बहने की बात सामने आ रही है। वह सपने देखने जैसा है। चुनाव आयोग की नजर सभी पर समान हो किसी एक पर नहीं हो। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हेमंत सोरेन के साथ है, उनसे अलग नहीं हैं। भाजपा 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि लड़ना अलग बात है, सपने देखना अच्छी बात है। जीवन का यह भी एक अहम हिस्सा है। पीएम की तरह अब भाजपा भी सपने देखने की आदि हो जायेगी।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version