संत जेवियर्स कॉलेज में भूगर्भ विषयों पर परिसंवाद
रांची। संत जेवियर्स कॉलेज के भू विज्ञान, आइक्यूएसी और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पत्थरों से संसाधनों तक भू विज्ञान समझने की अंतदृष्टि विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर नबोर लड़का ने बताया कि इमानदारी से किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। विज्ञान में जितना हम अधिक प्रयास करेंगे, उतना ही स्पष्ट निष्कर्ष निकलता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ जयंत सिन्हा ने सबका परिचय कराया।
खान-भूतत्व विभाग के निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि भारत-चीन के बाद हरित गृह प्रभाव के उत्पादन में तीसरे स्थान पर आता है। समस्या का निदान बताते हुए कहा कि हमें जीवाश्म र्इंधन से हरित स्रोतों की ओर बढ़ना है। भारत लिथियम जैसे खनिजों का भंडार है। पूर्व कुलपति डॉ एसपी सिंह ने बताया कि भूविज्ञान के छात्रों के हाथों में ही संसाधनों की कुंजी होती है। मुख्य वक्ता मनोज कुमार ने भविष्य के भू वैज्ञानिकों को अन्वेषण करने की तकनीक के चरण और मानदंड को समझाया। उन्होंने बताया कि मानक और मापदंड भूवैज्ञानिकों को अपडेट रखता है। डॉ एसपी सिंह ने पर्यावरणीय शांति के लिए खनन क्षेत्र में स्थिरता विषय पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में डॉ जयंत सिन्हा, उप प्राचार्य डॉ प्रदीप रोबर्ट कुजूर, डॉ अजय मिंज, परीक्षा नियंत्रक बीके सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version