भाजपा के मिलन कार्यक्रम में कइयों ने ली सदस्यता
नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा
रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस के प्रवक्ता रहे डॉ बिरसा उरांव समेत अन्य ने पार्टी का दामन थामा। मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने सभी को माला पहना कर स्वागत किया। श्री साहू ने कहा कि परिवारवादी पार्टी कांग्रेस- झामुमो से लोगों का मोहभंग होता जा रहा है और बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता तक पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति से प्रभावित होकर दूसरे दलों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
डॉ बिरसा उरांव ने कहा कि कांग्रेस-झामुमो आदिवासियों को दिग्भ्रमित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है।
भाजपा रांची ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने आॅनलाइन सदस्यता नंबर 8980808080 पर सभी लोगों को आॅनलाइन सदस्यता दिलायी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।
इनकी रही उपस्थिति
प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, अशोक बड़ाइक, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, कमलेश राम, जीतनाथ बेदिया, डॉ जयप्रकाशए भुइया, पोरेश नायक, राशानंद कुमार तांती, अशोक कुमार सहाय समेत अन्य उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version