Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अदन की खाड़ी में दो विदेशी जहाजों पर समुद्री डाकुओं का ड्रोन से मिसाइल हमला
    देश

    अदन की खाड़ी में दो विदेशी जहाजों पर समुद्री डाकुओं का ड्रोन से मिसाइल हमला

    adminBy adminMarch 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – भारत के युद्धपोत कोलकाता ने समुद्री डाकुओं को खदेड़कर चालक दल को बचाया

    – लंबी दूरी के समुद्री टोही पी-8आई विमानों के साथ नौसेना ने 10 युद्धपोत तैनात किए

    नई दिल्ली। अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना लगातार सक्रिय है लेकिन इसके बावजूद विदेशी व्यापारिक जहाजों पर समुद्री डाकुओं के हमले थम नहीं रहे हैं। पिछले दो दिनों के भीतर दो विदेशी जहाजों पर ड्रोन या मिसाइल से हमले किये गए हैं। शिपिंग लेन से जा रहे बारबाडोस और लाइबेरिया के ध्वज वाले जहाजों पर हमले के बाद भारतीय युद्धपोत आईएनएस कोलकाता ने तुरंत प्रतिक्रिया देकर समुद्री डाकुओं को खदेड़कर चालक दल को बचाया है।

    अदन की खाड़ी में सोमालियाई समुद्री डकैतों की घटनाएं पिछले साल दिसंबर से शुरू हुईं थीं। तब से दो दर्जन से अधिक वारदात हो चुकी हैं लेकिन समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने विदेशी जहाजों और उनके चालक दल को सुरक्षित बचाकर अरब सागर में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसी के साथ भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी, लाल सागर और मध्य-उत्तरी अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों के साथ हुईं घटनाओं को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है। नौसेना ने लंबी दूरी के समुद्री टोही पी-8आई विमानों के साथ अपने 10 युद्धपोत तैनात किये हैं।

    इन सब के बावजूद 06 मार्च को अदन की खाड़ी से गुजर रहे बारबाडोस के ध्वज वाले बल्क कैरियर एमवी ट्रू कॉन्फिडेंस पर अदन से लगभग 55 नॉटिकल मील दक्षिण पश्चिम में एक ड्रोन के जरिये मिसाइल हमला किया गया। इसके बाद जहाज पर आग लग गई और चालक दल के कुछ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे चालक दल को जहाज छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसी बीच समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात आईएनएस कोलकाता को सूचना मिली, जिस पर भारतीय युद्धपोत 04.45 बजे घटनास्थल पर पहुंचा। युद्धपोत ने अपने हेलीकॉप्टर और नौकाओं का उपयोग करके एक भारतीय नागरिक सहित 21 चालक दल के सदस्यों को लाइफ बेड़ा से बचाया। जहाज की चिकित्सा टीम ने घायल चालक दल को महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता दी। गंभीर रूप से घायल कर्मियों सहित बचाए गए दल को आईएनएस कोलकाता के जरिये अपराह्न जिबूती ले जाया गया है।

    इसी तरह भारतीय नौसेना ने लाइबेरिया ध्वजांकित कंटेनर पोत एमएससी स्काई II को 04 मार्च को अदन की खाड़ी में सहायता देकर समुद्री डाकुओं से बचाया। लाइबेरियाई कंटेनर पोत पर भारतीय समयानुसार 7.00 बजे अदन से लगभग 90 नॉटिकल मील दक्षिण पूर्व में ड्रोन के जरिये मिसाइल से हमला किया गया था। इस पर चालक दल ने जहाज पर आग लगने से धुआं फैलने की सूचना दी। इस पर अदन की खाड़ी में तैनात आईएनएस कोलकाता को तुरंत आवश्यक सहायता देने के लिए भेजा गया।

    भारतीय युद्धपोत देर रात 10.30 बजे घटनास्थल पर पहुंच गया और संकट में फंसे लाइबेरियाई कंटेनर पोत के अनुरोध का जवाब दिया। चालक दल के अनुरोध पर कंटेनर पोत को भारतीय जहाज के जरिये घटनास्थल से जिबूती के क्षेत्रीय जल तक ले जाया गया। दूसरे दिन 05 मार्च को सुबह नौसेना की विशेषज्ञ अग्निशमन टीम के 12 कर्मी उक्त जहाज पर सवार हुए और आग बुझाने में सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त एक विस्फोटक आयुध निपटान (ईओडी) टीम भी अवशिष्ट जोखिम मूल्यांकन के लिए एमवी में शामिल हुई। इस जहाज से 13 भारतीय नागरिकों सहित 23 कर्मियों के दल को सुरक्षित बचाया गया है। इसके बाद जहाज को अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा में शामिल हुए जस्टिस गांगुली, कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लडूंगा
    Next Article नर्तकी सामूहिक दुष्कर्म मामले में झालसा ने लिया संज्ञान, पीड़िता से मिले सचिव
    admin

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत को अब आतंकी घुसपैठ से अलर्ट रहने की जरूरत
      • सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा
      • सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल
      • हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका
      • वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version