Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»इंडी गठबंधन के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेड लगाए
    देश

    इंडी गठबंधन के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेड लगाए

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज (शुक्रवार) होने वाले विपक्षी इंडी गठबंधन के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए हैं। सभी जगह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

    इसके अलावा अर्धसैन्य बल के जवानों को भी मध्य दिल्ली में कई स्थानों पर तैनात किया गया है। इनमें दीनदयाल उपाध्याय मार्ग और आईटीओ क्षेत्र के आसपास के इलाके भी शामिल हैं। केजरीवाल फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। केजरीवाल को जांच एजेंसी ने 21 मार्च को दिल्ली सरकार की कथित आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया है।

    आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को घोषणा की थी कि इंडी गठबंधन कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी और चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत दीनदयाल उपाध्याय मार्ग और उसके आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को इस मार्ग पर जाने से रोका जाएगा। पुलिस ने कहा कि फिलहाल आईटीओ और मिंटो रोड से भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़क खुली है। जरूरत पड़ने पर इसे बंद कर दिया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि राजधानी में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक हफ्ते से आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम और समाजवादी पार्टी समेत कुछ विपक्षी दलों ने इंडी गठबंधन बनाया है। गठबंधन ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में बड़ी रैली की भी घोषणा की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिशन सुरक्षा के तहत एक अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
    Next Article नेपाल: प्रचण्ड की चेतावनी- जरूरत पड़ी तो फिर से राजनीतिक उथल पुथल करूंगा
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version