Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का किया वर्चुअल उद्घाटन
    Jharkhand Top News

    प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का किया वर्चुअल उद्घाटन

    adminBy adminMarch 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड के 10 लाभुकों को सौंपी चाबी

    रांची झारखंड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत रांची के धुर्वा स्थित पंचमुखी मंदिर के पास बने लाइट हाउस प्रोजेक्ट का रविवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस कड़ी में राजधानी के मौसीबाड़ी मैदान पंचमुखी मंदिर के नजदीक कुल 1008 आवासों का उद्घाटन किया गया।

    ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज के तहत 3डी वॉल्यूमेट्रिक प्रीकास्ट विधि से 5.15 एकड़ में सात इमारत बनाए गए हैं। कुल 131 करोड़ की लागत से 18 महीनों में 1008 फ्लैट को नई तकनीक के साथ तैयार किया गया है। हरेक फ्लैट वन-बीएचके है, जो 315 स्क्वायर फीट में बना है। उद्घाटन के दौरान 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से फ्लैट की चाबी दी गई।

    लाभुकों में शोभा देवी-फ्लैट नंबर 316, केशरी देवी-फ्लैट नंबर 808, संजय कुमार कर्ण-फ्लैट नंबर 312, मनोज कुमार वर्मा-फ्लैट नंबर 606, राकेश कुमार दास-फ्लैट नंबर 607, पूनम देवी-फ्लैट नंबर 506, इंदू देवी-फ्लैट नंबर 215, मुन्नी देवी-फ्लैट नंबर 414, सबिता कुमारी-फ्लैट नंबर 610 और अजय कुमार ठाकुर-फ्लैट नंबर 306 के नाम शामिल हैं। लाभुकों ने घर मिलने की खुशी जताई और प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था, अभी तक सभी किराए के मकान में रहते थे लेकिन अब उनका खुद का मकान होगा।

     

     

    फ्लैट महज प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी : सांसद

    मौके पर रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह फ्लैट महज प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री का विजन है कि आज उन्हें भी घर मिला जो कभी उम्मीद भी नहीं रखते होंगे। प्रधानमंत्री गांव-गरीब और किसान सभी के लिए सोचते हैं। महिलाओं के आरक्षण प्रधानमंत्री ने ही दिया। मोदी जो कहते हैं वही करते भी हैं। यही उनकी गारंटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी फिर से 2024 में आ रहे हैं। दुनिया के संपन्न देश भी मान चुके हैं कि मोदी फिर से आ रहे हैं। रांची शहर की व्यवस्था को लेकर कहा कि बड़गाई में प्लांट बन कर तैयार है। यहां सीवरेज का पानी ट्रीटमेंट किया जायेगा।

    जल्द ही सारी सुविधाओं की होगी व्यवस्था : विधायक

    हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि आज कइयों का सपना पूरा हो रहा, इसकी मुझे खुशी है। घर हर किसी का सपना होता है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद देता हूं। उनके विजन के कारण यह सपना पूरा हो सका है। विधायक ने कहा कि जल्द ही यहां कई और सुविधाएं बढ़ेंगी। मसलन कम्युनिटी हॉल, गैस पाइपलाइन की सुविधा के लिए नगर निगम प्रशासन मिलजुल कर प्रयास करें।

    रांची में बने लाइट हाउस का एक फ्लैट 315 वर्ग फीट का है। इसमें एक बेडरूम, एक हॉल, एक किचेन, एक बाथरूम और एक बालकनी है। यहां बच्चों को खेलने के लिए ओपन स्पेस भी बनाया गया है। अपार्टमेंट के आसपास झूले भी लगाए गए हैं। यहां बिजली के लिए छतों पर सोलर सिस्टम भी लगाया गया है।

    इस मौके पर नगर विकास विभाग के सचिव अरवा राजकमल, नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक आदित्य कुमार आनंद, नगर आयुक्त अमित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

    Jharkhand jharkhand news PM Modi prime minister Ranchi ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान: जरदारी आज लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, दूसरी बार बनने जा रहे हैं राष्ट्र प्रमुख
    Next Article प्रधानमंत्री ने मप्र के ग्वालियर और जबलपुर एयर टर्मिनल भवनों का भी किया लोकार्पण
    admin

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version