Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर पहुंचेंगे श्रीनगर, 5000 करोड़ रुपये का ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर पहुंचेंगे श्रीनगर, 5000 करोड़ रुपये का ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे

    adminBy adminMarch 7, 2024Updated:March 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (गुरुवार) जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। वो दोपहर 12 बजे श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग 5000 करोड़ रुपये का ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री के जम्मू-कश्मीर दौरे की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी विज्ञप्ति में दी है। साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अपने एक्स हैंडल में साझा किया है।

    पत्र सूचना कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन ड्राइव) योजना के अंतर्गत 1400 करोड़ रुपये से अधिक राशि की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। इसमें ‘हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास’ श्रीनगर परियोजना भी शामिल है। प्रधानमंत्री ‘देखो अपना देश पीपुल्स चॉइस पर्यटन गंतव्य पोल और चलो इंडिया वैश्विक प्रवासी’ अभियान भी लॉन्च करेंगे। वह चुनौती आधारित गंतव्य विकास (सीबीडीडी) योजना के अंतर्गत चयनित पर्यटन स्थलों की भी घोषणा करेंगे।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री लगभग 1000 नए जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को नियुक्त पत्र का वितरण करेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ एचएडीपी एक एकीकृत कार्यक्रम है। इसमें जम्मू और कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था के तीन प्रमुख क्षेत्र अर्थात बागवानी, कृषि और पशुधन पालन में गतिविधियों के पूर्ण परिदृश्य को सम्मिलित किया गया है। इसके तहत दक्ष किसान पोर्टल के माध्यम से लगभग 2.5 लाख किसानों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिए जाने की आशा है। कार्यक्रम के अंतर्गत, लगभग 2000 किसान खिदमत घर स्थापित किए जाएंगे और कृषक समुदाय के कल्याण के लिए मजबूत मूल्य शृंखला की स्थापना की जाएगी। इस कार्यक्रम से रोजगार सृजन होगा जिससे जम्मू-कश्मीर के लाखों सीमांत परिवार लाभान्वित होंगे।

    स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना के अंतर्गत मेघालय के पूर्वोत्तर सर्किट में विकसित की गईं पर्यटन सुविधाएं, बिहार और राजस्थान में आध्यात्मिक सर्किट, बिहार में ग्रामीण एवं तीर्थंकर सर्किट, जोगुलम्बा गडवाल जिला, तेलंगाना में जोगुलम्बा देवी मंदिर का विकास, और अनूपपुर जिला, मध्य प्रदेश में अमरकंटक मंदिर का विकास सम्मिलित है।

    पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगभग 43 परियोजनाओं का शुभारंभ भी। इससे देश में तीर्थयात्रा और पर्यटक स्थलों की एक विस्तृत शृंखला विकसित होगी। इनमें आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में अन्नवरम मंदिर, तमिलनाडु के तंजावुर और मयिलादुथुराई जिले और पुडुचेरी के कराईकल जिले में नवग्रह मंदिर, कर्नाटक के मैसूर जिले में श्री चामुंडेश्वरी देवी मंदिर, राजस्थान के बीकानेर जिले में करणी माता मंदिर, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मां चिंतपूर्णी मंदिर, गोवा में बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल शामिल हैं।

    परियोजना में अरुणाचल प्रदेश में मेचुका एडवेंचर पार्क, गुंजी, पिथौरागढ़, उत्तराखंड में ग्रामीण पर्यटन क्लस्टर अनुभव, अनंतगिरि वन, अनंतगिरि, तेलंगाना में इकोटूरिज्म जोन, सोहरा, मेघालय में मेघालय युग की गुफा का अनुभव और झरना ट्रेल्स का अनुभव, जोरहाट, असम में सिनामारा टी एस्टेट की परिकल्पना, कांजली वेटलैंड,कपूरथला, पंजाब में इको टूरिज्म का अनुभव, लेह में जूली लेह जैव विविधता पार्क जैसे विभिन्न अन्य स्थलों और अनुभव केंद्रों का विकास भी शामिल है।

    प्रधानमंत्री मोदी ‘देखो अपना देश पीपल्स चॉइस 2024’ के रूप में पर्यटन पर देश की नब्ज पहचानने की प्रथम राष्ट्रव्यापी पहल और भारतीय प्रवासियों को अतुलनीय भारत के राजदूत बनने और भारत में पर्यटन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ‘चलो इंडिया वैश्विक प्रवासी अभियान’ का शुभारंभ करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरपीएफ ने अवैध बियर के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार
    Next Article जेपी नड्डा आज दोपहर आगरा में अनुसूचित जाति महासम्मेलन को संबोधित करेंगे
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version