Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री की कंटेंट क्रिएटर्स से अपील, ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत करें
    देश

    प्रधानमंत्री की कंटेंट क्रिएटर्स से अपील, ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत करें

    adminBy adminMarch 8, 2024Updated:March 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को डिजिटल कंटेंट तैयार करने वालों से एक साथ मिलकर एक ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने उनसे इसके माध्यम से भारत से जुड़ी कहानियों, संस्कृति और भारत की परंपरा तथा विरासत को पूरी दुनिया से साझा करने का आह्वान किया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

    मोदी ने यूट्यूब व अन्य माध्यमों से डिजिटल जानकारी और सामग्री देने वालों से युवाओं को ड्रग्स के प्रति जागरूक करने और इसके सेवन से होने वाले नुकसान समझाने की भी अपील की। साथ ही उन्होंने महिला दिवस पर नारी शक्ति को उनके कंटेंट का हिस्सा बनाने की भी अपील की।

    प्रधानमंत्री ने इन पुरस्कारों को आगे भी जारी रखने का आश्वासन दिया और कहा कि अगली शिवरात्रि पर भी ऐसा कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिव भाषा, कला और क्रिएटिविटी के जनक माने गए हैं। उन्होंने देशवासियों को महाशिवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं दीं।

    नए युग के साथ कदम से कदम मिलाने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स के चलते ही सरकार को इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नीतिगत निर्णय या अभियान का समाज पर कितना व्यापक प्रभाव हो सकता है। इसका अहसास आप सभी को देखकर हो सकता है। पिछले 10 वर्षों में, मजबूत होती डेटा क्रांति और सस्ते मोबाइल फोन ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक नई दुनिया बनाई है।

    पुरस्कारों के विषय में प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में ये पुरस्कार बहुत महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध होने वाले हैं। ये पुरस्कार इस नये युग को ऊर्जा दे रहे हैं। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेंगे।

    उन्होंने कहा, “आज भारत मंडपम में देश अपने उस दायित्व को पूरा कर रहा है। नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड का आयोजन नए दौर को समय से पहले पहचान देने का आयोजन है। जब सामग्री और रचनात्मकता सहयोग करते हैं तो जुड़ाव बढ़ता है। जब सामग्री डिजिटल के साथ जुड़ती है तो परिवर्तन आता है। जब सामग्री उद्देश्य के साथ मिलती है तो प्रभाव देखा जा सकता है।”

    पहले ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ में प्रधान मंत्री ने कहा, “आपका कंटेंट आज पूरे भारत में जबरदस्त प्रभाव पैदा कर रहा है। एक तरह से आप इंटरनेट के एमवीपी हैं। जब मैं आपको एमवीपी कहता हूं, तो इसका मतलब है कि आप इंटरनेट के सबसे मूल्यवान व्यक्ति एमवीपी बन गए हैं।”

    प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पहले राष्ट्रीय क्रिएटर्स पुरस्कार में गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर का पुरस्कार निश्चय को, सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य और फिटनेस क्रिएटर पुरस्कार अंकित बैयानपुरिया को, डिसरप्टर ऑफ द ईयर पुरस्कार रणवीर अल्लाहबादिया (बीयरबाइसेप्स) को, सांस्कृतिक राजदूत का पुरस्कार मैथिली ठाकुर को और आरजे रौनक (बउआ) को सबसे रचनात्मक रचनाकार-पुरुष पुरस्कार प्रदान किया। अमन गुप्ता को वर्ष के सेलिब्रिटी निर्माता का पुरस्कार प्रदान किया। पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार में प्रधान मंत्री मोदी ने भारत मंडपम में कामिया जानी को पसंदीदा यात्रा निर्माता पुरस्कार प्रदान किया। कीर्तिका गोविंदासामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार प्रदान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोहरदगा के भंडरा के बंडा गांव में युवती की हत्या
    Next Article योगदान नहीं देनेवाले पुलिस पदाधिकारियों की पुलिस मुख्यालय ने मांगी सूची
    admin

      Related Posts

      तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ

      August 1, 2025

      अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर

      August 1, 2025

      अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version