Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नेपाल: सत्तारूढ़ गठबंधन में अविश्वास के बीच प्रधानमंत्री का विपक्षी नेताओं से मुलाकातों का सिलसिला जारी
    विदेश

    नेपाल: सत्तारूढ़ गठबंधन में अविश्वास के बीच प्रधानमंत्री का विपक्षी नेताओं से मुलाकातों का सिलसिला जारी

    adminBy adminMarch 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नेपाल। नेपाल के सत्तारूढ़ दलों के बीच अविश्वास का संकट और अधिक गहराता जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री सत्तारूढ़ घटक दलों से अधिक विपक्षी नेताओं को समय दे रहे हैं। प्रधानमंत्री का विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात का सिलसिला जारी है।

    प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने रविवार सुबह प्रमुख विपक्षी नेता केपी शर्मा ओली और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात की है। तीनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे की बातचीत हुई है।

    प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार गोविन्द आचार्य ने इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके बीच में सत्य निरूपण तथा मेलमिलाप आयोग को लेकर चर्चा हुई है। इस मुलाकात में तीनों प्रमुख नेताओं के बीच राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने के बारे में उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोगों की मुलाकात में राजनीति की चर्चा स्वाभाविक है।

    प्रधानमंत्री के निकट विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विपक्षी दल के नेता केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री को यह विश्वास दिया है कि यदि माओवादी पार्टी राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष पद को लेकर अपना उम्मीदवार खड़ा करती है तो एमाले पार्टी उसे समर्थन देने को तैयार है। इसी तरह रवि लामिछाने के साथ भी प्रधानमंत्री ने समर्थन और सहयोग मांगा है। लामिछाने की स्वतंत्र पार्टी के पास इस समय 21 सांसद हैं।

    मुलाकात के बारे में रवि लामिछाने ने बस बताया कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति जिस तेजी से बदल रही है उस पर चर्चा होने के साथ प्रधानमंत्री ने सरकार को सहयोग करने की बात कही है। बातचीत बहुत सकारात्मक होने की बात उन्होंने कही।

    275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में बहुमत के लिए 138 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होगी। माओवादी के पास 32 सांसद हैं। प्रमुख विपक्षी दल के नेता ओली की पार्टी के पास 78 सांसद हैं। स्वतंत्र पार्टी के 21 सांसदों को मिला कर बहुमत से थोड़ा कम रहता है। इसी बीच प्रधानमंत्री ने जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के साथ बातचीत की है। इस समय सत्तारूढ़ गठबन्धन में रहे जसपा के पास 12 सांसद हैं।

    Nepal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजधानी में शराब दुकानदारों की गुंडई
    Next Article दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक जारी
    admin

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version