Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्यसभा चुनाव : एनडीए प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने दाखिल किया नामांकन पत्र
    Jharkhand Top News

    राज्यसभा चुनाव : एनडीए प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने दाखिल किया नामांकन पत्र

    adminBy adminMarch 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची (झारखंड)। राज्यसभा की रिक्त दो सीटों पर एनडीए गठबंधन की तरफ से भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप वर्मा ने साेमवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दो सेट में दाखिल किया गया। नामांकन के दौरान सभी भाजपा विधायक उनके प्रस्तावक बने।

    इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह और भाजपा विधायक सीपी सिंह मौजूद रहे। प्रदीप वर्मा के नामांकन दाखिल करने को लेकर भाजपा के सभी विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचे थे।

    नामांकन दाखिल करने के बाद प्रदीप वर्मा ने भाजपा आलाकमान और वहां पर मौजूद तमाम भाजपा के विधायकों शुक्रिया अदा किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मोदी का काल है। यहां कोई गड़बड़ी नहीं होगी। इस दौरान विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रधानमंत्री मोदी जिंदाबाद और अबकी बार 400 पार के नारे लगाये।

    उल्लेखनीय है कि राज्य में दो सीटों पर 21 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। यदि केवल डॉ सरफराज अहमद और प्रदीप वर्मा नामांकन दाखिल करते हैं तो संख्या बल के आधार पर दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है लेकिन मुंबई के व्यवसायी हरिहर महापात्र ने भी नामांकन के लिए पर्चा खरीदा है। हालांकि, महापात्र नामांकन दाखिल करते हैं या नहीं इस पर अभी सस्पेंस कायम है। नामांकन दाखिल करने के लिए झारखंड विधानसभा के सदस्यों की संख्या के अनुसार, कम से कम 10 विधायकों का प्रस्तावक होना जरूरी है।

    सत्ता और विपक्ष की विधानसभा में स्थिति

    सत्ता पक्ष : झामुमो-29, कांग्रेस-17, राजद-1, माले-1 – कुल-48

    विपक्ष : भाजपा-26 , आजसू-03, एनसीपी-1- कुल-30

    निर्दलीय सरयू राय ओर अमित यादव भी एनडीए के साथ जाते हैं, तो एनडीए के पास 32 विधायक होंगे।

    उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव के लिए चार मार्च को अधिसूचना जारी की गई थी। 11 मार्च तक चुनाव नामांकन दाखिल करने का समय है। 12 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी। 14 मार्च को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। 21 मार्च को मतदान और 23 मार्च तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी।

    bjp Pradeep Verma ranch ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र विधान परिषद चुनाव में सपा के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया
    Next Article राष्ट्रीय पटल पर राज्य के स्कूली बच्चों ने खेल प्रतिभाओं से बनाई अमिट पहचान
    admin

      Related Posts

      JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण

      April 26, 2026

      मिहिजाम में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

      April 26, 2026

      आतिशबाजी की चिंगारी से स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचे बाराती

      April 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
      • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
      • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
      • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
      • काठमांडू विश्व के प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version