Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राष्ट्रीय पटल पर राज्य के स्कूली बच्चों ने खेल प्रतिभाओं से बनाई अमिट पहचान
    Jharkhand Top News

    राष्ट्रीय पटल पर राज्य के स्कूली बच्चों ने खेल प्रतिभाओं से बनाई अमिट पहचान

    adminBy adminMarch 11, 2024Updated:March 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। खेल प्रतिभाओं के मामले में झारखंड राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर अलग पहचान रखता है। झारखंड में खेल को लेकर अलग ही उत्साह और जुनून देखने को मिलता है। राज्य के स्कूली बच्चों में भी लगातार खेल प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा कई कार्यक्रम व आयोजन किये जा रहे हैं।

    इन प्रतिभाओं को मंच देने के लिए झारखंड राज्य में संचालित 35,443 सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं गैर सरकारी विद्यालयों में ‘खेलो झारखंड’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलो झारखंड का उद्देश्य स्कूली स्तर पर बच्चों को शिक्षा के साथ नवोदित प्रतिभाओं की पहचान करना, साथ ही विद्यालय स्तर पर खेल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में पदक प्राप्त करना है।

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार एवं राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा खेलो झारखंड 2023-24 का आयोजन राज्य के 24 जिलों के सभी 268 प्रखंडों के कुल 35,443 स्कूलों में विद्यालय स्तर, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर किया गया। इसका मुख्य आयोजन राज्यस्तर पर रांची के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, खेलगांव में किया गया था। इन सभी आयोजनों के उपरान्त राष्ट्रीय आयोजनों से पूर्व सभी खेलो के चयनित खिलाड़ियों को 21 दिनों के विशेष प्रशिक्षण शिविर में भेजा गया था, जहां इन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इसी का परिणाम है कि राज्य के स्कूली बच्चों ने अपने खेल प्रतिभाओं से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदकों से राज्य की झोली भर दी है।

    इन प्रतियोगिताओं में राज्य के स्कूली बच्चों ने मनवाया लोहा

    67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2023-24, सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट, नेहरू कप प्रतियोगिता में राज्य के स्कूली बच्चों ने अपने खेल प्रतिभाओं से डंका बजा दिया है। 66वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के मुकाबले 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में अधिक बच्चों ने भाग लिया। 66वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में 47 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया था जबकि 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में यह संख्या बढ़कर 220 बच्चों तक पहुंच गयी। यह दर्शाता है कि राज्य में खेल प्रतिभाओं के विकास और उनके प्रोत्साहन के लिए राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव हो रहा है।

    67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने पदकों से भर दी राज्य की झोली

    66वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के मुकाबले 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में राज्य के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की झोली पदकों से भर दी। 66वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड की झोली में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 9 कांस्य पदकों को मिलाकर कुल 13 पदक आये थे। 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में राज्य ने स्वर्णिम छाप छोड़ते हुए 19 स्वर्ण, 30 रजत और 39 कांस्य पदकों के साथ कुल 88 पदक अपने नाम कर लिया।

    62वीं सुब्रतो कप में राज्य की बेटियों ने लहराया परचम

    अंडर 17 62वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में राज्य की बेटियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा दिया है। झारखंड की ओर से सत. पैट्रिक्स हाई स्कूल, गुमला की टीम ने हरियाणा को फाइनल में 3-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड के नाम कर दिया। इस टीम में सुरजमुनी कुमारी, ममता कुमारी, अलका इंदवार, नामिना कुमारी, एलिज़ाबेथ लकड़ा, रिया वर्मा, रश्मी मिंज, बीना कुमारी, अल्फा कंडुलना, सबर्णी कुमारी, बिनीता होरो, दीपिका कुमारी, सुनैना टुडू, क्रीती उरांव , संध्या कुमारी शामिल थी।

    नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट में राज्य ने बिखेरी चांदी की चमक

    चरणजीत राय 29वें नेहरू कप अंडर 17 बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में राज्य की बेटियों ने राष्ट्रीय पटल पर चांदी की चमक बिखेर दी। इस प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू की बेटियों ने सिल्वर मैडल जीतकर हमें गर्व करने का मौका दिया। इस प्रतियोगिता में शामिल राज्य की सुगन सांगा, ऋचा मिंज और स्वानी केरकेट्टा को कांस्य पदक भी प्राप्त हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव : एनडीए प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने दाखिल किया नामांकन पत्र
    Next Article महिला का शव बरामद, जांच में पुलिस जुटी
    admin

      Related Posts

      होमगार्ड जवानों के वेतन भुगतान की मांग काे लेकर जेएलकेएम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      May 25, 2026

      रांची के सुखदेवनगर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान गायब

      May 25, 2026

      देवघर के 48वें उपायुक्त बने सौरभ कुमार भुवानिया, संभाला पदभार

      May 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले-समय की जरूरत है यह विधेयक
      • ईरानी सांसद ने रखी कड़ी शर्तें, बोले- राष्ट्रीय हितों से समझौता स्वीकार नहीं
      • ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का दावा-ईरान परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार
      • नेपाल के गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version