रांची/नयी दिल्ली। चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही नेताओं का दलबदल भी बढ़ गया है। हर दल के नेता अपने भविष्य की तलाश में पाला बदल रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड के भाजपा के दो पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और रवींद्र पांडेय के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज ही। उधर, पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के इकलौते सांसद और एक विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये।
रवींद्र पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय: भाजपा के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक वह दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात की। वह धनबाद लोकसभा सीट से टिकट चाहते हैं। कांग्रेस अगर उन्हें धनबाद से अपना उम्मीदवार बनाती है, तो संभव है कि वह पार्टी बदल लें। रवींद्र कुमार पांडेय गिरिडीह से पांच बार सांसद रहे हैं।
रामटहल रांची के लिए भिड़ा रहे जुगत: भाजपा के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। रामटहल पांच बार रांची से सांसद रह चुके हैं। भाजपा ने 2019 में उन्हें टिकट नहीं दिया, तो वह निर्दलीय ही चुनाव मै दान में उतरे थे। इस बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए प्रयासरत हैं। वह भी कांग्रेस मुख्यालय में नत्ोाओं से मिल चुके हैं। वह रांची से टिकट की जुगाड़ में हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



