रांची। राज्य की हजारों स्वास्थ्य सहिया पांच सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष प्रदर्शन कर रही हैं। रैली में शामिल सभी सहिया मोदी सरकार हाय हाय, होश में आओ, झारखंड सरकार होश में आओ का नारा लगा रही थीं। साथ ही प्रदर्शन कर रही सहियाओं ने कहा कि राजनीति दल के लोग सहिया की भीड़ जुटाकर वोट मांगते हैं, लेकिन अब ऐसा होने नहीं होने देंगे। जो सरकार हमारी मांग पूरी करेगी उसे ही वोट देंगे।
बोकारो जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य सहिया ललिता देवी ने कहा कि राज्य में 42 हजार स्वास्थ्य सहिया है। जो लोगों की जान बचाने का काम करते हैं। इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं की देखभाल भी करती हैं। उसके बदले में सिर्फ 2 हजार प्रोत्साहन राशि दी जी रही है।
सहिया की प्रमुख मांगें
प्रोत्साहन राशि के बदले 18 हजार फिक्स वेतन दिया जाये
स्वास्थ्य सहिया नियमावली बनाकर विधानसभा से पारित कराया जाये
आकस्मिक निधन होने पर 5 लाख दिया जाये
सभी संहियाओं को एएनएम का प्रशिक्षण दिया जाये
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



