Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»चार दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया संदेशखाली का मुख्य आरोपित शेख शाहजहां
    राज्य

    चार दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया संदेशखाली का मुख्य आरोपित शेख शाहजहां

    adminBy adminMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपित शेख शाहजहां को चार दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा गया है। रविवार को उसे केंद्रीय एजेंसी ने बसीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया था। आज कोर्ट में केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि उससे और अधिक पूछताछ की जरूरत है, इसलिए हिरासत में भेजा जाना चाहिए।

    कोर्ट में पेश हुए उसके वकील ने दावा किया कि ईडी अधिकारियों पर हमले से शाहजहां का कोई लेना-देना नहीं है लेकिन केंद्रीय एजेंसी ने उसके कॉल रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए बताया कि जब ईडी के अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे थे, तब उसने कई लोगों को कॉल किया। इसके बाद हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और ईडी अधिकारियों पर हमला किया। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि शाहजहां बहुत प्रभावशाली शख्सियत है और अगर उसे जमानत दी गई तो सारे साक्ष्य नष्ट हो जाएंगे। इसके बाद कोर्ट ने उसे चार दिनों की सीबीआई हिरासत में रखने का आदेश दिया।

    ईडी के अधिकारियों पर पांच जनवरी को संदेशखाली में शाहजहां के आवास पर छापेमारी करने के दौरान हमला करने का आरोप है। वारदात के 55 दिनों बाद पुलिस ने उसे 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कलकत्ता हाई कोर्ट की सख्ती के बाद पिछले हफ्ते बुधवार को सीबीआई को सौंप दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ने शुरू की महतारी वंदन योजना, पहली किस्त खातों में की गई स्थानांतरित
    Next Article पीएम मोदी 12 मार्च को धनबाद रेल मंडल को 17 हजार करोड़ का देंगे सौगात
    admin

      Related Posts

      नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ

      September 18, 2025

      मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

      September 18, 2025

      शहरी बंगाल में बाल विवाह का खतरा ज्यादा, ग्रामीण इलाकों में जागरूकता बेहतर

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version