Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ने शुरू की महतारी वंदन योजना, पहली किस्त खातों में की गई स्थानांतरित
    राज्य

    छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ने शुरू की महतारी वंदन योजना, पहली किस्त खातों में की गई स्थानांतरित

    adminBy adminMarch 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने होली से पहले छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को बड़ी सौगत दी है। रविवार को प्रधानमंत्री ने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को सालाना 12 हजार यानी हर महीने एक हजार रुपये मिलने वाली राशि की पहली किस्त जारी की।

    रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से वर्चुअल माध्यम से जुड़े और एक बटन दबाकर छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त जारी की है। प्रधानमंत्री मोदी ने जय जोहार के साथ अपना उद्बोधन की शुरू किया। प्रधानमंत्री ने दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी, डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी और मां महामाया को आदरपूर्वक प्रणाम करने के साथ छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को प्रणाम किया।

    इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक सप्ताह पहले मैंने छत्तीसगढ़ प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। आज मुझे नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाली महतारी वंदन योजना को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। महतारी वंदन योजना में माताओं व बहनों को हर महीने एक हजार रुपये देने का वादा सरकार ने पूरा किया। इस योजना के तहत महिलाओं को छह सौ पचपन करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की गई।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने कम समय में महतारी वंदन योजना का वादा पूरा करने के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी टीम को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब होता है, गारंटी पूरी होने की गारंटी। हमने गारंटी दी थी कि 18 लाख पक्के घर का निर्माण करेंगे। सरकार बनने के दूसरे ही दिन साय कैबिनेट ने इस पर काम शुरू कर दिया। छत्तीसगढ़ के धान किसानों को दो साल के बकाया बोनस की गारंटी दी थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने अटलजी के जन्मदिवस पर 3716 करोड़ रुपये किसानों के खाते में पहुंचा दिया। हमने गारंटी दी थी कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद करेगी। यह वादा पूरा हुआ और 145 मीट्रिक टन धान खरीदकर रिकार्ड बना दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार इसी तरह से आपकी हर गारंटी पूरी करेगी।

    महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री

    इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए महतारी वंदन योजना का शुभारंभ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में यदि हमारी सरकार बनती है तो हम महतारी वंदन योजना शुरू करेंगे। आज 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं के बैंक खातों में पहली किश्त भेज दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवताः अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से इस ध्येय वाक्य को धरातल पर मूर्त रूप दिया गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह मजबूत कदम छत्तीसगढ़ की आधी आबादी के सपनों को पूरा करने की दिशा में बड़ी छलांग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप शक्ति-स्वरूपा हैं। आप राष्ट्र की निर्माता हैं। आपका योगदान अनमोल है, यह महतारी वंदन योजना आप लोगों को छोटा सा अर्पण है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनासा में एचईआरसी कार्यक्रम के लिए भागलपुर के युवा वैज्ञानिक गोपाल जी की टीम का चयन
    Next Article चार दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया संदेशखाली का मुख्य आरोपित शेख शाहजहां
    admin

      Related Posts

      किशनगंज के पेटभरी चौक के पास पलटी पार्सल वैन, जांच में मिला शराब का जखीरा

      June 23, 2026

      एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

      June 22, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भगवंत मान ने सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कियाः भाजपा
      • एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री अंसारी: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर गिरेगी गाज!
      • बोकारो ट्रेजरी घोटाला : सीआईडी की विशेष अदालत ने की तीन आरोपितों की जमानत याचिका खारिज
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान
      • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version