Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»सरयू राय ने ढुल्लू महतो के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- लोगों का दबाव है, मै चुनाव लड़ूं
    राजनीति

    सरयू राय ने ढुल्लू महतो के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- लोगों का दबाव है, मै चुनाव लड़ूं

    adminBy adminMarch 30, 2024Updated:March 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय धनबाद लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। धनबाद में बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद सरयू राय ने ढुल्लू महतो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ट्विटर पर खुल कर ढुल्लू महतो के बारे में पीएम को टैग करते हुए पोस्ट किया है।

    क्या है मामला
    दरअसल, धनबाद सीट पर ढुल्लू महतो को प्रत्याशी घोषित करने पर धनबाद मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राष्ट्रीय महामंत्री को पत्र लिख कर प्रत्याशी बदलने की मांग की थी। इसकी सूचना जब ढुल्लू महतो को हुई, तो उन्होंने कृष्णा अग्रवाल को धमकी दी। धमकी दिये जाने के बाद कृष्णा अग्रवाल के समर्थन में सरयू राय धनबाद पहुंचे और ढुल्लू महतो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सरयू राय ने कहा कि इस धमकी भरे आॅडियो पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेने की जरूरत है, इसके साथ ही कहा कि अगर यहां की जनता की मांग होगी तो धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

    उन्होंने कहा कि बाघमारा विधायक के खिलाफ 49 मामले दर्ज हैं और एक मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी चल रहा है। ढुल्लू महतो के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

    सरयू राय ने शुक्रवार को धनबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके एक समर्थक को ढुल्लू महतो ने धमकी दी है, वे अपने समर्थक साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो के खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले हैं, ऐसी स्थिति में वे धनबाद से चुनाव लड़ने की सारी परिस्थिति देख रहे हैं।

    सरयू राय ने कहा कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो का आचरण भय फैलाने वाला है, अगर इस तरह का काम करते रहेंगे तो जिस तरह गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी, उसी तरह ढुल्लू महतो के खिलाफ भी लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाघमारा में बीसीसीएल एरिया एक से लेकर पांच तक एक विशेष समूह के द्वारा 1200 रुपए प्रति टन दिए बगैर कोयला नहीं उठाने दिया जाता है। अब इस आतंक को दूर करने का प्रयास करूंगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबड़गाईं अंचल की जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन और भानु प्रताप के खिलाफ आरोप पत्र दायर
    Next Article राजद ने कैलाश यादव को झारखंड में पार्टी का प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी बनाया
    admin

      Related Posts

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version