Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व करने वाला राजा नहीं हो सकता : सुदेश महतो
    Breaking News

    लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व करने वाला राजा नहीं हो सकता : सुदेश महतो

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के नेता भीम मुंडा ने थामा आजसू का दामन

    रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व करने वाला राजा नहीं हो सकता। लोकतंत्र जनता से, जनता के लिए और जनता के द्वारा चलने वाली व्यवस्था है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता, जनता के सेवक होते हैं। महतो ने शुक्रवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।।

    इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के नेता सह निलय इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरपर्सन भूतपूर्व सैनिक भीम मुंडा के साथ प्रदीप उरांव, प्रदीप कुमार, गंगाधर प्रसाद, अफरोज अंसारी (छोटू) समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    सुदेश कुमार महतो ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी वर्गों का पार्टी में जुड़ना अच्छा संदेश है। भीम मुंडा ने देश सेवा के बाद शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर काम किया है। सार्वजनिक जीवन में आने के लिए उनका पार्टी में स्वागत है। आजसू के सशक्त मंच के माध्यम से जनहित के लिए कार्य करें।

    भीम मुंडा ने कहा कि राज्य की राजनीति के गिरते स्तर और राज्य वासियों की समस्या को दूर करने के लिए एक अच्छे लीडर और पार्टी की आवश्यकता है। इस आवश्यकता को सिर्फ आजसू पार्टी और सुदेश महतो के कुशल नेतृत्व से ही पूरा किया जा सकता है। सुदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हैं। वैसे ही कार्य करने की आवश्यकता पूरे राज्य में है।

    इस अवसर पर डॉ देवशरण भगत, राजेंद्र मेहता, पूर्व डीआईजी संजय रंजन, डॉ रीना गोडसारे, जितेंद्र सिंह, ज्ञान सिन्हा, हरिश कुमार, डॉ पार्थो, बंटी यादव, सुनील यादव, रमेश गुप्ता, प्रभा महतो, अमित कुमार, दयाशंकर झा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव 2024: प्रत्याशियों की तलाश में जुटी है झारखंड कांग्रेस
    Next Article इडी की छापेमारी के बाद एसएसपी ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को हटाया
    azad sipahi

      Related Posts

      श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

      July 3, 2025

      राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली

      July 3, 2025

      पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश

      July 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
      • राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
      • बिहार में इस बार का बड़ा सवाल: कौन बनेगा सिकंदर
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version