Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पूरा देश मोदी का परिवार हैः शिवराज सिंह चौहान
    राज्य

    पूरा देश मोदी का परिवार हैः शिवराज सिंह चौहान

    adminBy adminMarch 11, 2024Updated:March 11, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – इंडी गठबंधन वाले केवल अपने बेटा-बेटी का विकास करते हैं: पूर्व सीएम

    भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है, लेकिन मोदी कहते हैं कि सारा देश मेरा परिवार है, सारे भाई-बहन मेरा परिवार है, सारे बेटा-बेटी मेरा परिवार है। इंडी गठबंधन के लोग केवल अपने बेटा-बेटी का विकास करते हैं। स्टालिन, उदयनिधि के लिए है, ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी के लिए है, लालू यादव, तेजस्वी यादव के लिए है। यह अगर हैं तो केवल अपने बेटा-बेटियों के लिए, लेकिन मोदी तो सारे देश के लिए हैं। अगर डीएमके जीतेगी तो स्टालिन के परिवार का विकास होगा और भाजपा जीतेगी तो पूरे तमिलनाडु का विकास होगा, भारत की जनता का विकास होगा।

    मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को तमिलनाडु के अराक्कोनम और कांचीपुरम लोकसभा में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक और भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने वैल्लोर के प्रसिद्ध श्रीलक्ष्मी नारायणी गोल्डन टेंपल में पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु आकर अत्यंत प्रसन्न हूं, यहां की जनता में प्रधानमंत्री के लिए अद्भुत प्रेम है। तमिलनाडु के विकास और यहां की जनता के कल्याण के लिए पिछले 10 सालों में पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि मोदी सरकार ने दी है।

    मोदी श्रेष्ठ भारत बना रहे हैं

    शिवराज ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। अगर विकास के काम गिनाऊंगा तो कई घंटे लग जाएंगे। हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेडिकल कॉलेजेस इतने विकास के काम हुए है कि कोई कभी नहीं सोच सकता था। मोदी सरकार की विकास की ये गंगा, तमिलनाडु में भी बह रही है। इसके बाद भी तमिलनाडु सरकार मोदी जी का विरोध ही करती रहती है। उन्होंने कहा कि पूरा भारत एक है, हम सब भारत मां के लाल भेदभाव का कहां सवाल। मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत बना रहे हैं।

    तमिल संस्कृति को बढ़ावा

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को तमिल संस्कृति से बेहद प्रेम हैं, उन्होंने तमिल-काशी संगमम किया। हमारे पवित्र सेंगोल को नए पार्लियामेंट में स्थापित किया। मोदी हमारी तमिल जीवन मूल्य परंपरा और महापुरुषों का आदर करते हुए पूरे देश को आगे बढ़ा रहे हैं। वे जहां भी जाते हैं वहां तमिल संस्कृति व परंपराओं के बारे में बताते हैं और सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ में तमिल भाषा में अगर बोले तो मोदी ही बोले हैं। तमिल भाषा में बोलने वाले पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

    इंडी गठबंधन वाले मोदी वैक्सीन से ही बचे हैं

    पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सोचो अगर कोरोना के दौरान मोदी नहीं होते तो क्या होता..? पहले किसी महामारी की वैक्सीन कई वर्षों तक नहीं बनती थी। रूस, अमेरिका, जर्मनी, जापान बनाते थे और हम वैक्सीन के लिए उनपर निर्भर होते थे लेकिन अब मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। नौ महीने के अंदर एक नहीं दो-दो वैक्सीन बन गई और 200 करोड़ डोज भारतीयों के लगे और 100 करोड़ से ज्यादा दुनिया के बाकी देशों को लगाए थे। उनकी जान बचाने का काम मोदी ने किया। डीएमके और कांग्रेस के नेता, इंडी गठबंधन के नेता पहले वैक्सीन का मजाक उड़ाते थे, कहते थे ये मोदी वैक्सीन है मत लगवाओ, लेकिन बाद में अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने भी मोदी वैक्सीन लगवाई। वो अगर आज जिंदा है तो मोदी वैक्सीन के कारण जिंदा हैं, यह चमत्कार नरेन्द्र मोदी ने किया है।

    मोदी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विश्वास नहीं होता कि एक व्यक्ति इतना काम कैसे कर सकता है। मैं कई वर्षों तक मुख्यमंत्री रहा। यूपीए की सरकार थी जब में कहीं भी जाता तो भारत का कहीं मान नहीं था, कोई सम्मान नहीं था, कोई इज्जत नहीं थी। भारत को लोग घोटालों के देश के रूप में जानते थे कहीं हमको सम्मान नहीं मिलता था लेकिन जब से मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं, चारों तरफ भारत माता की जय हो गई है। पूरी दुनिया आज मोदी-मोदी बोल रही है। जब पूरी दुनिया मोदी-मोदी कहती है तो वो सम्मान केवल नरेन्द्र मोदी का नहीं होता कार्यकर्ता भाइयो-बहनों और हम सबका होता है, 140 करोड़ भारतवासियों का होता है। मोदी एक व्यक्ति नहीं, मोदी एक संस्था हैं। मोदी साधारण इंसान नहीं, एक महान- परम आत्मा है। भगवान कभी-कभी विशेष आत्माओं को, विशेष दूत को किसी बड़े काम के लिए भेजता है। नरेन्द्र मोदी को विकसित भारत के निर्माण के लिए ही भगवान ने भेजा हुआ है।

    कार्यकर्ता उत्साह से भरे हैं

    चौहान ने कहा कि मैं इससे पहले कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गोवा गया था, पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से भरे हैं। हमारे कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार भाजपा अकेले 370 और एनडीए के साथ 400 पार का लक्ष्य रखा है और निश्चित तौर पर हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और तीसरी बार मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। हर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में अपना पूरा समय बूथ पर दें, लाभार्थियों, महिलाओं और युवाओं से घर-घर जाकर संपर्क करें और मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। फिर इस बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा कर तमिलनाडु में भी और पूरे देश में कमल खिलाना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनागरिकता संशोधन अधिनियम: राजस्थान के 35 हजार लोगों को भारतीय नागरिकता मिलने की राह खुली
    Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    admin

      Related Posts

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026

      तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version