Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»नारी शक्ति का आभास कर रही पूरी दुनिया, मिलकर बढ़ेंगे आगे : निशि पांडे
    झारखंड

    नारी शक्ति का आभास कर रही पूरी दुनिया, मिलकर बढ़ेंगे आगे : निशि पांडे

    adminBy adminMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महिला जनाधिकार मंच ने महिला दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम

    रामगढ़। शहर के फुटबॉल ग्राउंड में रविवार को महिला जनाधिकार मंच के तत्वधान में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज में अहम भूमिका निभा रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भी आवाज बुलंद की गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी निशि पांडे शामिल हुई। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में नारी शक्ति का डंका बज रहा है। हर कोई नारी शक्ति के पीछे ही दिखाई पड़ रहा है। लेकिन इसके बावजूद समाज का वह चेहरा भी है जहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इसके लिए महिलाओं को संगठित होकर एक दूसरे का सहयोग करना होगा।

    उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला को परेशानी है तो उसके सहयोग में दूसरी महिला को सबसे पहले आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि मैं सभी के साथ खड़ी हूं और जब भी किसी को जरूरत लगे बेझिझक उनसे सहयोग मांगे। उन्होंने कहा कि आज इस मौके पर हम यह संकल्प लें कि महिलाएं मिलकर आगे बढ़ेंगी। समाजसेवी निशि पांडे को संगठन की अध्यक्ष मधु गुप्ता ने अंग वस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया।

    इस कार्यक्रम में रामगढ़ थाने में पद स्थापित महिला सब इंस्पेक्टर मालती कुमारी को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरे जिले से आई महिलाओं ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस कार्यक्रम में शामिल व्यवसाई विजय मेवाड़ ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। वैसे तो हर दिन महिलाओं को ही समर्पित है। लेकिन विश्व महिला दिवस इस लिए मनाया जाता है क्योंकि समाज को दिशा दिखाने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाए और उनसे प्रेरणा लेकर अन्य महिलाएं आगे बढ़े। इस कार्यक्रम में समाज सेवी अमित सिन्हा, नूतन ठाकुर, कुमारी नीलम, श्वेता लकड़ा, प्रतिमा सेन गुप्ता, अनीता देवी, नीलमणि, निशा सिन्हा, कोमल सोनी, रीना चौधरी, रुमा वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिसान आंदोलन के प्रणेता रहे हैं स्वामी सहजानंद सरस्वती : सुनीता चौधरी
    Next Article उचक्कों के आतंक से आम जनता परेशान, कहीं छीनी गई मोबाइल, तो कहीं चेन
    admin

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version