Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पलामू में छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार
    झारखंड

    पलामू में छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

    adminBy adminMarch 4, 2024Updated:March 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। झारखंड के दुमका जिले में एक मार्च की रात स्पेनिश महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि पलामू में छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आया है।

    बताया जाता है कि घटना जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की है।

    महिला नर्तकी को बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसके बयान के बाद सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की है।

    उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। दो को गिरफ्तार किया गया है। एक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में 29 वर्षीय अजय कुमार रवि उर्फ अजय कुमार उर्फ छक्का पिता लखन राम, ग्राम कुलिया, थाना पांडु एवं 26 दीवाना उर्फ बिंदेश्वरी कुमार, पिता मुंद्रिका राम, ग्राम उर्सला, थाना-रेहला शामिल हैं। पीड़िता को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी मेडिकल जांच करा दी गई है।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिश्रामपुर के गोलू नामक युवक ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली महिला आर्केस्ट्रा कलाकार की बुकिंग शनिवार रात के लिए हैदरनगर इलाके के लिए की थी। हैदरनगर में कार्यक्रम नहीं होने पर महिला डांसर और उसकी बहन को लेकर गोलू रविवार की अहले सुबह विश्रामपुर अपने घर ले आया था। यहां दोनों बहनों को अलग-अलग कमरों में रखा। इसी क्रम में 21 वर्षीय महिला आर्केस्ट्रा कलाकार को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। महिला कलाकार का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। हालांकि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद भी वह होश में थी। इसी क्रम में गोलू और उसके साथ दो अन्य सार्थियों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।

    सुबह करीब 7 बजे उसने अपने पुरुष साथी (सिंगर) को घटना की जानकारी दी और उसे विश्रामपुर बुलाया। इसके बाद वह अचेत पड़ गई। उसके पुरुष साथी ने उसकी बहन की मदद से महिला डांसर को अचेत अवस्था में लेकर इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया। यहां होश में आने के बाद महिला कलाकार ने घटना की पूरी जानकारी दी। चर्चा है कि आरोपी गोलू दुष्कर्म करने के बाद महिला कलाकार से मामले में कंप्रोमाइज करने के लिए एमआरएमसीएच पहुंचा था।

    महिला डांसर के अनुसार वह पिछले दो वर्ष से आर्केस्ट्रा में डांस करते आ रही है। उसका घर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर इलाके में है, लेकिन वह पिछले एक वर्ष से डालटनगंज के जीएलए कॉलेज इलाके में किराये के मकान में रहती है और बुकिंग होने पर आर्केस्ट्रा में डांस करने जाया करती है। गोलू के लिए वह काम करती थी।

    गोलू आर्केस्ट्रा की बुकिंग लेता था और उसके बताए पते पर जाकर वह डांस किया करती थी। अचानक उसने इस घटना को अंजाम दिया। दोनों में भाई-बहन का रिश्ता बन गया था।

    इधर जानकारी मिली है कि दुष्कर्म की घटना की जानकारी गोलू की पत्नी को भी उसी समय लग गई थी। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच काफी विवाद भी हुआ। मारपीट की भी नौबत बन गई। संभावना है कि इसके बाद गोलू मामले में समझौता करने के लिए अस्पताल तक पहुंचा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पांच मार्च को जायेंगे गोड्डा
    Next Article प्रधानमंत्री ने तेलंगाना को दी 56,000 करोड़ रुपये की सौगात
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version