रांची। भाकपा माले ने कोडरमा लोकसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बगोदर विधायक विनोद सिंह को कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा माले का उम्मीदवार बनाया है। शनिवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में यह निर्णय लिया गया। माले विधायक विनोद सिंह ने पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी और महागठबंधन की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। लोगों को जो उम्मीद भाकपा माले और महागठबंधन से है उसे वह पूरा करने की कोशिश करेंगे। वह संसद में लोगों की आवाज को बुलंद करेंगे।
भाकपा माले ने घोषित किया अपना उम्मीदवार, कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे विनोद सिंह
Previous Article”नो एंट्री 2” को लेकर निर्माता बोनी कपूर से नाराज हुए अनिल कपूर
Related Posts
Add A Comment