खूंटी। खूंटी सुरक्षित संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद गुरुवार देर शाम दिल्ली से वापस खूंटी पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा का खूंटी क्षेत्र के कांग्रेसियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कालीचरण मुंडा के स्वागत के लिए शाम से ही बाजे-गाजे के साथ शहर के नेताजी चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ता जमा हो गए थे। देर शाम जैसे ही कालीचरण मुंडा खूंटी पहुंचे, वहां पहले से जमे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। नेताजी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कालीचरण मुंडा को बाजे-गाजे के साथ कार्यकर्ता जुलूस के रूप में भगत सिंह चौक तक ले गए, जहां प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कालीचरण मुंडा अपने आवास की ओर रवाना हुए। पार्टी का झंडा-बैनर थामें कार्यकर्ता इस दौरान कालीचरण मुंडा और पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, ओम प्रकाश मिश्रा, रविकांत मिश्रा, सुशील सांगा, सयूम अंसारी, देवजीत देवघरिया, पीटर मुंडू, विल्सन टोपनो, वेद प्रकाश मिश्रा, गोपाल भगत, रामानंद तिवारी सहित अन्य कांग्रेस एवं झामुमो के कार्यकर्ता शामिल थे। ज्ञातव्य है कि बुधवार रात खूंटी से कालीचरण मुंडा को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version