Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»एक पहिए के बगैर विमान की काठमांडू में लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
    दुनिया

    एक पहिए के बगैर विमान की काठमांडू में लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के हवाई क्षेत्र में एक विमान बिना एक पहिए के जनकपुर से काठमांडू में लैंड किया और पायलट को इस बात का पता भी नहीं चला। हालांकि विमान सुरक्षित लैंड हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    जनकपुर से काठमांडू के लिए आए बुद्ध एयर के विमान के एक पहिया के बगैर लैंडिंग कराने के कारण नेपाल की हवाई सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार शाम बुद्ध एयर का विमान संख्या U4 508 जनकपुर से शाम 16:39 बजे रवाना हुआ और 17:05 बजे काठमांडू में लैंड हुआ। इस दौरान विमान का एक पहिया नहीं दिखा। इस बात का पता पायलट को तब हुआ जब अगले गंतव्य के लिए उड़ान भरने से पहले विमान की जांच की जा रही थी।

    नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि पायलट को पोस्ट फ्लाइट चेक के दौरान नोज गियर (अगला पहिया) नहीं होने की खबर लगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस पहिए के बारे में तत्काल पता लगाने के लिए जनकपुर विमानस्थल को सूचना दी गई।

    जनकपुर विमानस्थल में ढूंढ़ने पर पता चला कि इस विमान का एक पहिया वहीं रनवे पर पड़ा था और उसके नॉट वोल्ट टूटे हुए थे। ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि रनवे पर यू टर्न लेते समय यह पहिया निकल गया था। विमान के पुराने मॉडल का होने के कारण पहिया की तरफ न तो कैमरा लगा होता है और ना ही सेंसर की सुविधा है, जिस कारण पायलट को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

    प्राधिकरण के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना के तुरंत बाद बुद्ध एयर के जहाज 9N AHN को ग्राउंडेड कर इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि विमान के सुरक्षित लैंडिंग के बाद भी इसकी तकनीकी जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से इसमें जनकपुर विमानस्थल के बुद्ध एयर के ग्राउंड स्टाफ की लापरवाही लग रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिलीज से पहले सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने कमाए 165 करोड़
    Next Article तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, अमेरिकी अदालत ने खारिज की फैसले पर रोक की मांग
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version