साहेबगंज। साहेबगंज राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीइ) की पूर्वी क्षेत्रीय समिति ने साहेबगंज कॉलेज और गोड्डा कॉलेज की बीएड मान्यता रद्द कर दी है। इसके अलावा, संथाल परगना कॉलेज (दुमका) और केकेएम कॉलेज (पाकुड़) को अंतिम शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।

एनसीटीइ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कॉलेजों में कई अनियमितताएं पायी गयी हंै। साहेबगंज कॉलेज में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुर्इं। फायर सेफ्टी और बिल्ंिडग सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं जमा किया गया। जमीन से संबंधित दस्तावेज और सैलरी स्टेटमेंट भी नहीं सौंपा गया। वहीं गोड्डा कॉलेज में एनसीटीइ के नियमों की अनदेखी करते हुए शिक्षकों की भर्ती की गयी। फायर और बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट समेत अन्य दस्तावेज जमा नहीं हुए।

शो-कॉज नोटिस भी जारी
एनसीटीइ ने संथाल परगना कॉलेज (दुमका) और केकेएम कॉलेज (पाकुड़) को भी अंतिम चेतावनी दी है। इन कॉलेजों ने सुरक्षा प्रमाणपत्र और फैकल्टी से जुड़े जरूरी दस्तावेज सही तरीके से जमा नहीं किये। अगर जल्द सुधार नहीं किया गया तो इनकी भी मान्यता रद्द हो सकती है। मान्यता रद्द होने से बीएड की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। अब कॉलेजों को तय समय सीमा में दस्तावेज जमा करने होंगे, वरना उन्हें भी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version