Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को बताया दलित विरोधी
    देश

    भाजपा ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को बताया दलित विरोधी

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 28, 2025Updated:March 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आआपा) पर निशाना साधते हुए दोनों दलों को दलित विरोधी बताया। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि लोग संविधान की प्रति जेब में रखते हैं, पूरे देश को दिखाते हैं लेकिन उस प्रतिलिपि को खोलने पर कोरे कागज दिखाई देते हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसे लोगों का असली चरित्र जनता के सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के बारे में बात कर रहे हैं।

    गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की प्रति हाथ में लेकर चलते हैं, उनसे हम पूछना चाहते हैं कि देश के संविधान में कहां लिखा है कि आप धर्म के आधार पर सरकारी ठेकों में आरक्षण दे सकते हैं। कानूनन किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं हो सकता, धर्म के आधार पर आप आरक्षण नहीं दे सकते। लेकिन कर्नाटक में ऐसा हुआ, जिससे स्पष्ट है कि वहां तुष्टिकरण की राजनीति हावी है और यही राहुल गांधी की असली सोच है।

    गौरव भाटिया ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तब उनके कार्यालय में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर तो लगी थी लेकिन केजरीवाल का असली चरित्र विषैला, दलित विरोधी और पिछड़ा समाज विरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि केजरीवाल ‘यू-टर्न’ राजनीति के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति बस्तियों के सुधार योजना के लिए 2020-21 में 65 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे लेकिन आआपा सरकार ने केवल 50 लाख रुपये का उपयोग किया, जो कुल राशि का 1 प्रतिशत से भी कम है। इसी तरह, वंचित छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान करने के उद्देश्य से ‘जयभीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ के लिए 2022-23 के लिए 70 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन कुछ भी खर्च नहीं किया गया। अगले वर्ष इसका बजट घटाकर 20 करोड़ रुपये कर दिया गया, जिसमें से केवल 1 लाख रुपये का उपयोग किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘एल 2 एम्पुरान’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत
    Next Article प्रधानमंत्री 30 मार्च को नागपुर में संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार को देंगे श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस

      May 19, 2025

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version