Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»विधानसभा में नर्सिंग कॉलेज पर गरमाई बहस, दो मंत्रियों में तीखी नोकझोंक
    झारखंड

    विधानसभा में नर्सिंग कॉलेज पर गरमाई बहस, दो मंत्रियों में तीखी नोकझोंक

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 21, 2025Updated:March 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही 11:05 बजे शुरू हुई। इस दौरान सरकार के दो मंत्री, सुदिव्य कुमार सोनू और डॉ. इरफान अंसारी आपस में उलझ गए।

    कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सदन में सवाल किया कि गोड्डा में अब तक एक भी नर्सिंग कॉलेज नहीं खुला है। उन्होंने पूछा कि वहां नर्सिंग कॉलेज कब तक शुरू होगा और क्या उसका भवन पहले से तैयार है।

    इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि गोड्डा में नर्सिंग कॉलेज नहीं है। मैं बहुत जल्द गोड्डा को नर्सिंग कॉलेज की सौगात दूंगा। उन्होंने कहा कि छह माह के अंदर करवाने की कोशिश करेंगे। अगर भवन बन गया हो तो। विधायक प्रदीप यादव बहुत टर्म से विधायक रहे है।

    इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से कहा कि सदन में कटाक्ष की भाषा नहीं होनी चाहिए। इस पर इरफान ने जवाब दिया कि सोनू जी बहुत जानकार हैं और हर चीज में कूदने लगते हैं। इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि यह सदन है। यह किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है। विधायक प्रदीप यादव ने इस मामले पर कहा कि सुदिव्य सोनू ने सदन की मर्यादा का ख्याल रखते हुए अपना वक्तव्य दिया है। इस सवाल को टालिये मत, सीधे जवाब मिलना चाहिए. उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू को धन्यवाद दिया।

    विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग मिशन ग्राउंड का मामला उठाया
    हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में हजारीबाग मिशन ग्राउंड का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार यह मानती है कि मिशन ग्राउंड खास महल की जमीन है। लेकिन उसे अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जा रहा है।

    इसके जवाब में मंत्री दीपक बिरुआ ने सदन को जानकारी दी कि मिशन ग्राउंड का मामला अदालत में लंबित है। अदालत का फैसला आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी।

    विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन को बताया कि मिशन ग्राउंड की जमीन पर जिन लोगों ने कब्जा कर रखा है, उनमें कुछ पदाधिकारी भी शामिल हैं। लंबे समय से अदालत में इस मामले को टाला जा रहा है। सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

    विधायक ने यह भी मांग की कि मिशन ग्राउंड को अतिक्रमण मुक्त कर इसे सजाया-संवारा जाये। क्योंकि यह ग्राउंड हजारीबाग शहर के लिए महत्वपूर्ण है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैरीसन इंजीनियर व कैशियर के घर से सीबीआइ को मिली डायरी में कमीशनखोरी का खुलासा
    Next Article अवैध बालू परिवहन के खिलाफ हाईवा चालक पर एफआइआर
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

      May 8, 2025

      800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

      May 8, 2025

      पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version