Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम ने एटीएस के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार को किया निलंबित, विभागीय कार्यवाही चलाने का दिया आदेश
    Jharkhand Top News

    सीएम ने एटीएस के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार को किया निलंबित, विभागीय कार्यवाही चलाने का दिया आदेश

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMarch 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को एटीएस के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है।
    मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदीप कुमार, तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस रांची को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
    सरकार के अनुसार उनके आचरण और कृत्यों से पुलिस की गरिमा, छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, जिस वजह से उनके विरुद्ध यह आदेश मुख्यमंत्री ने दिया है।
    उल्लेखनीय है कि प्रदीप कुमार पर बिहार के औरंगाबाद के एक युवक ने गंभीर आरोप लगाये थे। युवक का आरोप था कि डीएसपी पीपी कुमार के उसकी पत्नी से नजदीकी संबंध हैं। वह रात-रातभर उनकी पत्नी से फोन पर बात करते हैं। जब वे इसका विरोध करते थे तो वे उसे जान से मारने की धमकी देते थे।

    युवक का यह भी आरोप है कि एटीएस के तत्कालीन डीएसपी जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर उसे अपशब्द बोलते थे। पीड़ित का आरोप है कि वह उस पर पत्नी को तलाक देने के लिए भी दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर इसका अंजाम भुगतने की धमकी देते थे।
    औरंगाबाद के युवक ने इस मामले की शिकायत झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस मुख्यालय से की थी। झारखंड सरकार ने पीड़ित युवक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी। रिपोर्ट आने के बाद एटीएस के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी से मिले राज्यपाल गंगवार, राजभवन पत्रिका भेंट की
    Next Article बांदीपोरा राजमार्ग पर आईईडी बरामद
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे

      May 9, 2025

      अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने

      May 9, 2025

      पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
      • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
      • भारत-नेपाल सीमा सील, 2 माह तक रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version