Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का टीजर रिलीज
    मनोरंजन

    इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का टीजर रिलीज

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर सुर्खियों में है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन तेजस देओस्कर ने किया है, जबकि इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ साई ताम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी और दीपक परमेश जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का टीजर रिलीज हो चुका है।

    टीजर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा– “बहादुरी, बलिदान और एक मिशन जिसने सब कुछ बदल दिया।” वहीं टीजर की शुरुआत आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सीन से होती है, जहां वे प्रधानमंत्री को कश्मीर को स्वतंत्र करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद भारतीय जवानों पर हुए हमले के दृश्य सामने आते हैं, जिसमें 70 सैनिकों को घुटनों के बल झुका हुआ दिखाया गया है। इसी बीच टीजर में इमरान हाशमी की धमाकेदार एंट्री होती है। वह फिल्म में बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेन्द्र नाथ दुबे की भूमिका निभा रहे हैं। दुबे वही अधिकारी हैं, जिन्होंने वर्ष 2003 में कुख्यात आतंकी गाजी बाबा को मार गिराने वाले अभियान का नेतृत्व किया था। उनकी वीरता के लिए उन्हें 2005 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।

    रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है। इसमें साई ताम्हणकर, जोया हुसैन, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना, राहुल वोहरा, मुकेश तिवारी और दीपक परमेश भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने तैयार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय जीएसटी कार्यालय 29, 30 व 31 मार्च को खुले रहेंगे
    Next Article ‘एल 2 एम्पुरान’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत
    shivam kumar

      Related Posts

      मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस

      May 18, 2025

      सुनील शेट्टी का भावुक रिएक्शन, बाबू भैया नहीं तो श्याम भी नहीं

      May 17, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version