Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह आज काठमांडू में करेंगे जनशक्ति प्रदर्शन
    दुनिया

    नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह आज काठमांडू में करेंगे जनशक्ति प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। लंबे समय के बाद नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह रविवार काे काठमांडू लौट रहे हैं। यहां ज्ञानेन्द्र शाह हवाई अड्डे से अपने निवास तक हजारों समर्थकों के साथ एक राेड शाे कर अपनी जनशक्ति का प्रदर्शन करेंगे। उनके परिवार की अपील पर काठमांडू और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच चुके हैं।

    नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार काे दोपहर को तीन बजे पोखरा से काठमांडू पहुंचेंगे। राजतंत्र समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और उनके अन्य वफादार लाेग त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूर्व राजा शाह का स्वागत करेंगे। इससे पहले

    शाह पिछले कुछ दिनाें से देश के विभिन्न का दाैरा कर चुके हैं। 19 फरवरी को नेपाल के प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से समर्थन करने की अपील की थी। देश में राजसंस्था के पुनर्स्थापना के लिए राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी शुरू से ही राजनीति करती आ रही है। पूर्व राजा के आह्वान पर राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और नागरिक अभियान ने पूर्व राजा के स्वागत में अपने समर्थकों को विमानस्थल पहुंचने का आग्रह किया है। इस अपील के बाद शाह आज काठमांडू में अपने हजारों समर्थक के साथ एयरपाेर्ट से महाराजगंज स्थित ज्ञानेन्द्र के निवास तक जनशक्ति का प्रदर्शन करेंगे। काडमांडू के कार्यक्रम की पूर्व तैयारी को लेकर ही देशभर में बाइक रैली निकाली गई थी।

    राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन ने कहा कि आज सभी समर्थकों को तीन बजे एयरपोर्ट पहुंच कर राज ज्ञानेन्द्र शाह का स्वागत करने और उन्हें पूरे सम्मान के साथ उनके निजी निवास तक छोड़ने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि करीब 25 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है और यह सभी अपने पूर्व राजा के साथ एयरपोर्ट से उनके घर तक जाएंगे। अध्यक्ष लिंगदेन ने कहा कि पार्टी का एजेंडा राजसंस्था की पुनर्स्थापना है और इसकी प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखेंगे। लिंगदेन ने कहा कि नेपाली जनता देश में संवैधानिक राजतंत्र और बहुदलीय प्रजातंत्र के पक्ष में है। उनका दावा है कि नेपाल का गणतंत्र और धर्मनिरपेक्षता आयातित एजेंडा है, जो पश्चिमी शक्तियों ने नेपाल के मुख्य राजनीतिक दलों को प्रलोभन देकर यह लागू करवाया है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी का मानना है कि नेपाल की जनता ने कभी भी राजतंत्र के पूर्ण उन्मूलन के लिए आंदोलन नहीं किया था। इसलिए राजसंस्था का भी महत्वपूर्ण स्थान होना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान को लेकर अमेरिका ने अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी, जाने से पहले दोबारा सोच लें
    Next Article पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के जनशक्ति प्रदर्शन को देखते हुए काठमांडू में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिकी संसद ने पास किया ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

      July 4, 2025

      हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में निधन

      July 4, 2025

      बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल

      July 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version