Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल भाजपा में हंगामा : पार्टी नेता से दुर्व्यवहार करने पर चार पदाधिकारी अस्थायी रूप से निष्कासित
    राज्य

    बंगाल भाजपा में हंगामा : पार्टी नेता से दुर्व्यवहार करने पर चार पदाधिकारी अस्थायी रूप से निष्कासित

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा ने बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चार स्थानीय पदाधिकारियों को अस्थायी रूप से पार्टी से निष्कासित कर दिया। इन पदाधिकारियों पर रविवार को आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाजपा के कोलकाता-दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के संगठनात्मक जिलाध्यक्ष अनुपम भट्टाचार्य सहित अन्य नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है।

    भाजपा के पश्चिम बंगाल आंतरिक अनुशासन समिति के प्रमुख प्रताप बनर्जी द्वारा जारी पत्रों के अनुसार, इन चारों पदाधिकारियों को सात दिनों के भीतर लिखित रूप से अपना पक्ष रखने को कहा गया है। तब तक, उन्हें पार्टी से अस्थायी रूप से निष्कासित रखा जाएगा। निष्कासित किए गए पदाधिकारियों में जॉय घोष, राणा द्वारी, सुकुमार हाजरा और दिव्येंदु समंता शामिल हैं।

    रविवार को बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें अनुपम भट्टाचार्य को कोलकाता-दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के नए संगठनात्मक जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसी दौरान, उनके विरोधी गुट के कुछ सदस्यों ने वहां पहुंचकर नवनियुक्त अध्यक्ष और उनके समर्थकों पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

    बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई। जब अनुपम भट्टाचार्य ने मामले को शांत करने की कोशिश की, तो उन्हें भी विरोधियों ने घेर लिया और उन पर काली स्याही फेंक दी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि स्थानीय पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा और हालात को काबू में लाना पड़ा। इस घटना को लेकर भाजपा के जिला नेतृत्व ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

    घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को अस्थायी रूप से निष्कासित करने का फैसला लिया।

    गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में भाजपा ने पश्चिम बंगाल के 43 संगठनात्मक जिलों में से 25 जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी, जिनमें 15 नए चेहरे शामिल थे। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, बाकी 18 जिलों के अध्यक्षों के नाम जल्द घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा होगी।

    फिलहाल, पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुकांत मजूमदार केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहम चाहते हैं कि खिलाड़ी बहादुरी से क्रिकेट खेलें: पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन
    Next Article गंगा घाटों पर किसी भी कार्यक्रम के लिए नगर निगम की अनुमति लेनी होगी
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण

      December 20, 2025

      नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

      December 19, 2025

      सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव : चितरंजन

      December 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण
      • जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के पास चोरी की वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
      • रामगढ़ में हाथियों का तांडव: NH-33 पर थमी रफ्तार, गजराज के खौफ से घंटों सहमे रहे मुसाफिर
      • Test post title
      • Test post title
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version