Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड तसर उद्योग में देश का अग्रणी राज्य है: राज्यपाल
    झारखंड

    झारखंड तसर उद्योग में देश का अग्रणी राज्य है: राज्यपाल

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि तसर रेशम उद्योग न केवल एक कृषि आधारित उद्योग है, बल्कि यह जनजातीय समुदाय की परंपरा और संस्कृति का भी अभिन्न हिस्सा है। झारखंड तसर उद्योग में देश का अग्रणी राज्य है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है। उन्होंने तसर रेशम उद्योग को पर्यावरण-संवेदनशील एवं सतत विकास का उदाहरण बताते हुए कहा कि इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलता है, बल्कि वन संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

    गंगवार गुरुवार को रांची केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में ‘भारत में तसर रेशम उद्योग के समावेशी विकास’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोल रहे थे।

    राज्यपाल ने कहा कि तसर रेशम उत्पादन से लगभग 10 मिलियन लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं और भारत सरकार द्वारा केंद्रीय रेशम बोर्ड एवं कपड़ा मंत्रालय के माध्यम से विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है। राज्यपाल ने अपने पूर्व के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मई 2014 में केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य करने का अवसर मिला।

    इस दौरान, उन्होंने रेशम कृषकों और बुनकरों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को निकटता से देखा और उनकी आय बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए।

    उन्होंने कहा कि झारखंड के तसर उत्पादकों को आगे बढ़ाने और उनकी आजीविका को स्थायी बनाने के लिए नीति-निर्माण में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

    राज्यपाल ने कहा कि वैश्विक बाजार में तसर रेशम की मांग लगातार बढ़ रही है और हमें इस अवसर का लाभ उठाते हुए भारतीय तसर रेशम को एक विशेष पहचान दिलानी होगी। इसके लिए ब्रांडिंग , गुणवत्ता नियंत्रण, निर्यात संवर्धन एवं तकनीकी उन्नति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

    उन्होंने इस क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को और अधिक बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि झारखंड के सारंडा जंगल को अक्सर ‘भारत की तसर राजधानी’ कहा जाता है और यह माना जाता है कि तसर की उत्पत्ति यहीं हुई थी। इस क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अनुसंधान एवं विकास को प्राथमिकता देनी होगी।

    राज्यपाल ने वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तसर रेशम के उप-उत्पादों एवं उत्पाद विविधीकरण पर विशेष ध्यान दें, जिससे स्थानीय कारीगरों एवं बुनकरों की आय में वृद्धि हो सके।

    इस अवसर पर उन्होंने तसर उत्पादों एवं उनके प्रसंस्करण प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। राज्यपाल की ओर से एक पुस्तक, शोध पत्र का विमोचन भी किया गया। साथ ही, इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात
    Next Article उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी ‘द डिप्लोमैट’, कमाई में गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

      May 9, 2025

      फायरिंग मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

      May 9, 2025

      सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      • भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द
      • भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित
      • बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version