22 और 23 मार्च को भी बारिश, तेज हवा चलने और ओलावृष्टि का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
रांची। राजधानी सहित झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। लेकिन बादल छाया रहा। बीच-बीच में धूप भी निकली। बारिश होने से रांची में तापमान लगभग 10 डिग्री गिरकर 34 से 24 डिग्री पहुंच गया। तापमान गिरने से ठंड फिर से लौट आयी और लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े। मौसम विभाग ने 22 और 23 मार्च को भी विभिन्न जिलों में बारिश, तेज हवा चलने और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को राज्य दक्षिणी जिले पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां, मध्यवर्ती हिस्सा रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग और उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, धनबाद, दुमका समेत अन्य इलाकों में इससे जुड़े इलाकों में गर्जन और 40-50 किमी की गति से हवा चलने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 23 मार्च को दक्षिण-पूर्वी उत्तर-पूर्वी हिस्सों में गर्जन और 30-40 कि गति से हवा चलने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।