Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, January 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»भारतीय अपराधी को नेपाली नागरिकता दिलाने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू
    दुनिया

    भारतीय अपराधी को नेपाली नागरिकता दिलाने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। फरवरी के महीने में फिलीपींस से प्रत्यर्पण करके लाए गए कुख्यात अपराधी जोगिंदर उर्फ जोगा डॉन को नेपाली नागरिकता और पासपोर्ट उपलब्ध कराने में मदद करने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। भारत से अपराध करके नेपाल में दो साल तक रहने वाले जोगा डॉन ने नेपाल के धनुषा जिले से नेपाली नागरिकता का प्रमाण पत्र हासिल किया था। इसी आधार पर उसने नेपाली पासपोर्ट बनवाया और फिलीपींस भाग गया था।

    गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम गठन करते हुए इस मामले की जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय अपराधी को नागरिकता दिलाने में मदद करने वाले सभी लोग और नागरिकता का प्रमाण पत्र जारी करने वाले सरकारी कर्मचारियों को जांच के दायरे में लाया गया है। इसी तरह पासपोर्ट जारी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि नेपाल पुलिस की जांच से अब तक पता लगा है कि 2018 में जोगा डॉन ने कुछ वर्षों तक नेपाल में रहने बाद धनुषा जिला के जनकपुरधाम से कांति गुप्ता के नाम से नागरिकता हासिल की थी। इसी नागरिकता के आधार पर उसने काठमांडू से पासपोर्ट जारी करवाया था।

    काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल के इमिग्रेशन रिकॉर्ड से पता चला है कि जोगा डॉन नेपाल से कांति गुप्ता के नाम के पासपोर्ट से 20 जुलाई, 2020 को फिलीपींस की राजधानी मनीला गया था। इसी तरह 15 फरवरी, 2024 को उसके फिलीपींस से नेपाल वापसी का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इसकी जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि वह 15 दिन नेपाल में रहने के बाद 1 मार्च, 2024 को वापस मनीला गया था। उसे फरवरी के महीने में फिलीपींस से प्रत्यर्पण करके नेपाल लाया गया है। उसके भारत में आपराधिक इतिहास के बारे में भारत की खुफिया एजेंसी से जानकारी मिलने के बाद नेपाल में जांच शुरू की गई है।

    भारत में मोस्ट वांटेड की सूची में रहने के बाद नेपाल भाग कर आए जोगा डॉन यहां धरान में एक फ्लैट किराए पर लेकर रहने लगा था। यहां पर उसने कपड़े का व्यवसाय शुरू किया। इसके ही आवरण में वह यहां से भारत के कई राज्यों में फिरौती की रकम के लिए फोन करने लगा जब वह भारतीय सुरक्षाकर्मियों की रडार पर आ गया था। बिहार में लालू यादव की पार्टी राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर हत्या करने देने की धमकी देने के बाद उसका नाम मीडिया की सुर्खियों में आया था। उसके खलिस्तानी आतंकवादी अर्श डल्ला और भगोड़े गैंगस्टर लकी पटियाल से करीबी संबंध थे। दोनों ही प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) से जुड़े हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल से बिहार के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को एसएसबी ने किया गिरफ्तार
    Next Article बिहार के भोजपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, 3 की मौत 2 की हालत गंभीर
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल: टूटने की कगार पर नेपाली कांग्रेस! देउवा और कोइराला गुट के बीच वार्ता विफल

      January 10, 2026

      खामेनेई का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले—अहंकार के शिखर पर होता है पतन

      January 10, 2026

      ईरान में कोहराम: सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता, 10 दिनों में 36 की मौत

      January 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा सबसे अहम कड़ी : अमित शाह
      • ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, एसआईआर को लेकर जताई चिंता
      • झारखंड आंदोलन के पथप्रदर्शक थे जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव: बाबूलाल मरांडी
      • दिवंगत सोमा मुंडा के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी
      • झारखंड में मतदाता सूची के ‘गहन पुनरीक्षण’ की तैयारी तेज: 70% मैपिंग कार्य पूरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version