Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वक्फ संशोधन बिल को केसीबीसी का समर्थन, भाजपा बोली- बिल के विरोधियों को यह करारा जवाब
    देश

    वक्फ संशोधन बिल को केसीबीसी का समर्थन, भाजपा बोली- बिल के विरोधियों को यह करारा जवाब

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक को इस हफ्ते लोकसभा में पेश किए जाने की संभावनाओं के बीच केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) ने विधेयक का समर्थन किया है। केसीबीसी ने सांसदों से इसके पक्ष में वोट देने की भी अपील की है। भाजपा ने काउंसिल के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह विधेयक के विरोधियों को करारा जवाब है।

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को एक्स पोस्ट में कहा कि जो वक्फ का इस्तेमाल करके ध्रुवीकरण करने और मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें केसीबीसी ने स्पष्ट भाषा में जवाब दे दिया है। यह कभी भी अल्पसंख्यक बनाम बहुसंख्यक का मुद्दा नहीं था। वक्फ को दी गई असीमित शक्तियों ने ईसाई समुदाय तक की भूमि हड़पने को बढ़ावा दिया है। आज यह भूमि हड़पने वालों और गरीब मुसलमानों के बीच का मुद्दा है, लेकिन जो लोग इसे हिंदू बनाम मुस्लिम या बहुसंख्यक बनाम अल्पसंख्यक बना रहे हैं, उन्हें केसीबीसी से करारा तमाचा मिला है।

    केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि केरल कैथोलिक बिशप्श काउंसिल और कई अन्य ईसाई संगठन केरल के सांसदों से वक्फ (संशोधन) विधेयक पर अपना रुख स्पष्ट कर इसके पक्ष में मतदान करने के लिए कह रहे हैं। क्योंकि केरल में कोचीन के पास मुनंबम नामक स्थान पर सैकड़ों गरीब परिवारों को वक्फ से उनकी जमीन जब्त किए जाने का खतरा है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसके लिए वे कई वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि केरल के सांसद अपना कर्तव्य निभाएं, जो कि मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है, न कि केवल तुष्टीकरण की राजनीति करना है। वक्फ (संशोधन) विधेयक किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है। यह भारत के संवैधानिक मूल्यों के साथ कानून को जोड़ने के बारे में है।

    उल्लेखनीय है कि केसीबीसी केरल में सिरो-मालाबार, लैटिन और सिरो-मलंकरा चर्चों से संबंधित कैथोलिक बिशपों का एक शक्तिशाली संगठन है। केसीबीसी इस मुद्दे पर वक्फ (संशोधन) विधेयक पर चर्चा कर रही संसद की संयुक्त समिति के समक्ष भी याचिका दायर कर चुका है। मुनंबन भूमि विवाद के बाद केरल की सत्तारूढ़ सीपीएम और विपक्षी कांग्रेस भूमि पर कब्जा करने वालों के पक्ष में सामने आई थीं। अधिकारियों ने वादा किया था कि जिनके पास वैध दस्तावेज हैं, उन्हें बेदखल नहीं किया जाएगा। हालांकि, दोनों ही पार्टियों ने केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया है। माना जा रहा है कि सरकार दो अप्रैल को वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश कर सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर प्रदेश के सहारनपुर में फिलिस्तीन का झंडा लहराकर की नारेबाजी, जांच के आदेश
    Next Article म्यांमार में भूकंप के बाद भारत ने तीनों सेनाओं के जरिए तेज किया ऑपरेशन ‘ब्रह्मा’
    shivam kumar

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस

      May 19, 2025

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version