रांची। विश्व हिन्दू परिषद झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय मंत्री वीरेन्द्र विमल ने सोमवार को मध्य प्रदेश के महू की घटना पर कड़ी नाराजगी जतायी है। उन्होंने कहा है कि क्रिकेट में भारत के विजय का उत्सव मना रहे राष्ट्रप्रेमियों पर मध्यप्रदेश के महू में जिस प्रकार से जिहादी मुसलमानों ने हमला किया, वह उनकी राष्ट्रद्रोही मानसिकता को ही उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि यह बार-बार दिखा है, कि भारतीयों और हिन्दुओं का हर उत्सव, हर खुशी जिहादियों का निशाना बनती है। चैम्पियंस ट्राफी में भारत की जीत महु के मुसलमानों को इतनी बुरी लगी कि मस्जिद से पत्थर चलने लगे। उत्सव मना रहा हिन्दू समाज, उनके घर, दुकान, मंदिर, गाड़ी, सब दंगाइयों के निशाने पर आ गये। हमेशा की तरह वे पत्थर बाजी, तोड़फोड़ तथा आगजनी करने लगे। आज हिन्दू समाज को भी यह समझ लेना चाहिए कि भारत को अन्न- जल पर पलनेवाले और देश की सभी कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेनेवाले ये जिहादी घोर भारतविरोधी हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को भी यह समझना चाहिए, कि जब भी हिन्दू समाज का कोई उत्सव हो, पूर्व से ही मुस्लिम बहुल बस्तियों और मस्जिदों के पास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को भी इस घटना से सबक लेते हुए होली के अवसर पर सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है, कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिये अलग से कठोर राष्ट्रद्रोह का कानून बने। उस कानून में ऐसी व्यवस्था हो, कि राष्ट्रद्रोही हिन्दूविरोधी जिहादी उपद्रवियों की नागरिकता छीन ली जाये। ऐसे तत्वों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन्हें भारत से इतनी घृणा है, देश उनका बोझ क्यों उठाये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version