Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»विधानसभा में विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने फाड़े दस्तावेज, पक्षपात का आरोप
    झारखंड

    विधानसभा में विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने फाड़े दस्तावेज, पक्षपात का आरोप

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन बुधवार को पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता के प्रश्न पढ़ने के दौरान असमंजस की स्थिति बन गई। प्रश्न पढ़ते समय वह कुछ क्षण रुक गए, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनके प्रश्न को पढ़ा हुआ मान लिया।

    इस पर विधायक मेहता ने अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्यों 12 बजे से यहां आकर बैठते हैं, जब पढ़ने के लिए वक्त ही नहीं दिया जाता। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बोलने का मौका दिया। साथ ही उन्हाेंने कहा कि और कुछ आरोप लगाना है तो लगा दीजिये।

    इसके बाद कुशवाहा शशिभूषण मेहता आक्रोशित हो गये। उन्होंने अपने हाथ में रखे कागज को फाड़ दिया और कहा कि वह नहीं पढ़ेंगे। कुछ सदस्यों ने उन्हें पढ़ने के लिए कहा, तब भी वह यह कहते रहें कि नहीं पढ़ेंगे।

    इस स्थिति पर विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को कहा कि आप देखिये, आसन की कहां गलती है। सदस्य किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। आसन के सामने प्रश्न को फाड़ना कहीं से उचित नहीं है। आचरण अच्छा नहीं है।

    इस पर विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने वक्तव्य में कहा कि थोड़ी गलती हुई है। वह प्रश्न पढ़ते वक्त थोड़ा रुक गये थे और आपको लगा कि पढ़ना हो गया। कभी-कभी ऐसा हो जाता है।

    इस पर संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि नियमानुसार प्रश्नकाल का प्रश्न 50 शब्द से अधिक नहीं होना चाहिये। लेकिन हम लंबा सवाल भी पढ़ते हैं। सदन में इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं। वह पक्ष और विपक्ष के विधायकों से आग्रह करेंगे कि ऐसा व्यवहार ना करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleई-रिक्शा घोटाले पर विधानसभा में हंगामा, सरकार से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
    Next Article गृह मंत्री से मिले राज्यपाल, विधि व्यवस्था पर की चर्चा, ‘राज भवन पत्रिका’ भेंट की
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

      May 8, 2025

      800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

      May 8, 2025

      पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version