Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»मस्क ने एक्स को अपनी एआई फर्म एक्सएआई को 33 अरब डॉलर में बेचा
    बिजनेस

    मस्क ने एक्स को अपनी एआई फर्म एक्सएआई को 33 अरब डॉलर में बेचा

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिकी उद्योगपति‍ एलन मस्‍क ने अपनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) को अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी-एक्सएआई को 33 अरब डॉलर (लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपये) में बेच दिया है। यह सौदा एक ऑल-स्‍टॉक के तहत हुआ, जिसका मतलब है इसमें नकदी की बजाय शेयरों का लेन-देन हुआ है।

    एलन मस्‍क ने शनिवार को ‘एक्स’ पर कहा कि यह कदम एक्सएआई की उन्नत एआई क्षमता और विशेषज्ञता को एक्स की व्यापक पहुंच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को खोलेगा। उन्‍होंने कहा, एक्सएआई और एक्‍स का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। इसलिए आज हम आधिकारिक रूप से डेटा, मॉडल, कंप्यूटिंग, वितरण और प्रतिभा को एकसाथ लाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सौदे में एक्सएआई का मूल्य 80 अरब डॉलर और एक्स का 33 बिलियन डॉलर है। यह सौदा एक ऑल-स्‍टॉक के तहत हुआ है। दरअसल दोनों कम्पनियां निजी स्वामित्व वाली हैं, जिसका अर्थ है कि उन्हें अपने वित्तीय विवरण सार्वजनिक करने की आवश्यकता नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि एलन मस्क, जो टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्‍य कार्यपालक अधि‍कारी के साथ-साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं, उन्‍होंने 2022 में सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। इसके बाद एलन मस्‍क ने इसके कर्मचारियों को हटा दिया और अभद्र भाषा, गलत सूचना और उपयोगकर्ता सत्यापन पर इसकी नीतियों में बदलाव करते हुए इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण की विरासत देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: राष्ट्रपति
    Next Article भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए मजबूत मध्यस्थता तंत्र महत्वपूर्ण: गोयल
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव

      May 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

      May 19, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version