Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नल जल योजना की जांच के आदेश
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नल जल योजना की जांच के आदेश

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को नल जल योजना को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सरकार को घेरा। कांग्रेस के तीन विधायकों ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद पर विभागीय आंकड़ों में गड़बड़ी का आरोप लगाया, जिससे सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।

    मामला कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगारी के विधानसभा क्षेत्र कोलेबिरा से संबंधित था। कोंगारी ने अपने सवाल के जवाब में विभाग द्वारा दिए गए आंकड़े को पूरी तरह गलत करार दिया। उन्होंने बताया कि विभाग ने अपने जवाब में कहा है कि कोलेबिरा में 63666 घरों में नल जल योजना के तहत पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य था। इसके विरुद्ध 61783 घरों में पेयजल पहुंचा दिया गया है जो 97 फीसदी उपलब्धि है।

    इसके बाद कांग्रेस के विधायक राजेश कच्छप भी सदन में उठ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि आंकड़े की बाजीगरी में वह नहीं उलझना चाहते। आंकड़ा ही पूरी तरह गड़बड़ है। हमारे विधानसभा क्षेत्र में भी यही स्थिति है।

    फिर भूषण बाड़ा ने सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में नल जल योजना का मुद्दा उठा दिया। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में 1.21 लाख घरों के विरुद्ध 1.20 लाख घरों में जल पहुंचा देने की बात कही गयी है, लेकिन उनके क्षेत्र में किसी पंचायत के किसी गांव में नल जल योजना का लाभ नहीं मिला है।

    अंततः विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद को जांच का आदेश देना पड़ा। योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि वह मामले की जांच करा लेते हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। इसके बाद मामला शांत हो गया।

    वन भूमि गैर वानिकी कार्यों के लिए नहीं हो सकती हस्तांतरितः सुदिव्य
    विधायक कुमार उज्जवल ने शनिवार को सदन में इटखोरी के भद्रकाली मंदिर के सर्वांगिण विकास का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि यह 493 करोड़ की योजना थी। पूर्व की सरकार ने 2017 में जापान की जेआइसीए से फंडिंग प्राप्त करने का निर्देश दिया था। इसके लिए केंद्र और राज्य से कोई राशि आबंटित नहीं की गई है। 167 एकड़ भूमि में 126 एकड़ वन भूमि है। वन भूमि किसी गैर वानिकी कार्यों के लिए हस्तांतरित नहीं की जा सकती। परामर्शी का भी कार्यावधि पूरा हो चुका है। वन क्षेत्र के बाहर पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए चतरा डीसी को लिखा गया है।

    देवघर में दूर किया जाए पानी संकटः सुरेश पासवान
    विधायक सुरेश पासवान ने देवघर शहर में पानी संकट का मुद्दा उठाया। देवघर में पेयजलापूर्ति की 374 करोड़ की योजना है। पुनासी डैम से पानी देना था। अब 2026 में पूरा करने का समय दिया गया है। 78 टैंकर से शहर को पानी दिया जा रहा है। इस संकट को दूर करें।

    इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि इस योजना के टेंडर का निष्पादन तीन जुलाई 2020 को हुआ। यह 287 करोड़ की योजना है। योजना की 68 फीसदी भौतिक प्रगति हो चुकी है। एनओसी लेने में समय लगता है। फिलहाल 78 टैंकर से पानी दिया जा रहा है। 1183 चापानलों को दुरुस्त कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल में राजनीतिक दलों के चंदा लेने पर रोक का प्रस्ताव
    Next Article परिसीमन सिर्फ जनसंख्या के आधार पर सीमित करना निष्पक्ष और न्यायसंगत नहीं हो सकता: सीएम
    shivam kumar

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version