रांची। राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में रांची पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अमर शर्मा है। आपको बता दें कि छेड़खानीकरने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी था।
घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिलने के बाद सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में लिखित शिकायत दर्ज की थी। यह मामला शनिवार देर रात की है जब नाबालिग छात्रा घर पर मौजूद थी तो उसका पड़ोसी उसके पास आया उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। उसके बाद अपने घर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और इस घटना के बारे में किसी को ना बताने की भी धमकी दी।
रात को जब बच्ची अपने घर लौटी तो रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना को बताई। इसके बाद घर वाले आरोपी युवक को पकड़ने उसके घर गए, लेकिन वहां से वह भाग निकला था।