Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज हम सिर्फ वर्क-फोर्स नहीं, बल्कि वर्ल्ड-फोर्स हैं
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज हम सिर्फ वर्क-फोर्स नहीं, बल्कि वर्ल्ड-फोर्स हैं

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 1, 2025Updated:March 1, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोले-आज भारत दुनिया का वह देश, जहां पॉजिटिव न्यूज लगातार क्रिएट होती है

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दशकों तक दुनिया भारत को अपना बैक ऑफिस कहती रही है। आज भारत न्यू फैक्टरी ऑफ द वर्ल्ड के रूप में उभर रहा है। हम सिर्फ वर्क-फोर्स नहीं बल्कि वर्ल्ड-फोर्स हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात यहां भारत मंडपम में आयोजित एनएक्सटी कॉन्क्लेव में कही। प्रधानमंत्री ने इस दौरान न्यूजएक्स वर्ल्ड चैनल भी लॉन्च किया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले हम जो सामान आयात करते थे, अब उनका स्थानीय स्तर पर उत्पादन किया जा रहा है। देश उन उत्पादों के निर्यात केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान जो कभी स्थानीय बाजारों तक सीमित थे, अब अपनी फसलों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचते देख रहे हैं। पुलवामा के बर्फीले मटर, महाराष्ट्र के पुरंदर अंजीर और कश्मीर के क्रिकेट बैट जैसे उत्पादों की दुनिया भर में मांग है।

    उन्होंने कहा कि आज भारत बहुत बड़े टारगेट्स रख पा रहा है और उनको अचीव कर रहा है तो इसके मूल में एक खास मंत्र है। ये मंत्र मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेस है। यह कुशल एवं प्रभावी शासन का मंत्र है। एक दशक में हमने करीब 1,500 ऐसे कानूनों को खत्म किया है, जो अपना महत्व खो चुके थे। इनमें से बहुत सारे कानून अंग्रेजी शासन के दौरान बने थे। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में खान मार्किट गैंग और लुटियंस गैंग पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे उस समय की सरकार और नेताओं से कुछ कहना नहीं है, लेकिन मुझे ज्यादातर तो ये लुटियन जमात पर आश्चर्य हो रहा है, ये खान मार्केट गैंग पर आश्चर्य हो रहा है। ये लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों थे। ये हमारी सरकार है जिसने गुलामी के कालखंड के कानून को खत्म किया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछले दशक में 2.5 करोड़ से अधिक घरों को पहली बार बिजली मिली। बिजली की मांग और उत्पादन में इस वृद्धि के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग में वृद्धि हुई। सस्ते डेटा ने मोबाइल फोन की मांग को और बढ़ा दिया, जिसके कारण डिजिटल उपकरणों की खपत में वृद्धि हुई। इस मांग को अवसर में बदलकर हमने पीएलआई योजना जैसे कार्यक्रम शुरू किए और भारत अब इलेक्ट्रॉनिक्स का एक बड़ा निर्यातक बन गया है।

    उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत पर आज पूरी दुनिया की नजर है। दुनिया भर के लोग भारत आना चाहते हैं, भारत को जानना चाहते हैं। आज भारत, दुनिया का वो देश है, जहां पॉजिटिव न्यूज लगातार क्रिएट हो रही है। न्यूज मैन्यूफेक्चर नहीं करना पड़ रहा है। जहां हर रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, कुछ न कुछ नया हो रहा है। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को ही प्रयागराज में एकता का महाकुम्भ संपन्न हुआ है। पूरी दुनिया हैरान है कि कैसे एक अस्थायी शहर में, नदी के तट पर करोड़ों लोगों ने स्नान किया। आज दुनिया भारत की आयोजन और नवाचार कौशल क्षमता को देख रही है। हम सेमीकंडक्टर से लेकर एयरक्राफ्ट तक यहीं पर तैयार कर रहे हैं। दुनिया, भारत की इसी सफलता को विस्तार से जानना चाहती है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ महीने पहले ही, भारत ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव कराए हैं। 60 साल बाद ऐसा हुआ जब भारत में कोई सरकार लगातार तीसरी बार वापस लौटी है। इस जन विश्वास का आधार पिछले 11 साल में भारत की अनेकों उपलब्धियां हैं। मुझे विश्वास है कि आपका नया चैनल भारत की रियल स्टोरी दुनिया तक पहुंचाएगा। बिना कोई रंग दिए आपका ग्लोबल चैनल, भारत की वैसी ही तस्वीर दिखाएगा, जैसा वो है। हमें मेकअप की जरूरत नहीं है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कई साल पहले उन्होंने वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल का विजन देश के सामने रखा था। आज हम इस विजन को वास्तविकता में बदलते हुए देख रहे हैं। आज हमारे आयुष प्रोडक्ट्स और योग, लोकल से ग्लोबल हो गए हैं। आज भारत के सुपरफूड, हमारा खाना, लोकल से ग्लोबल हो रहा है। भारत के मिलेट्स- श्रीअन्न भी, लोकल से ग्लोबल हो रहे हैं। भारत, दुनिया का सातवां सबसे बड़ा कॉफी एक्सपोर्टर बन गया है।

    उन्होंने ने कहा कि दुनिया को शून्य की अवधारणा देने वाला भारत आज अनंत नवाचारों की भूमि बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का युवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों से परे सोचने का अवसर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजन औषधि सप्ताह शुरू, नड्डा ने दिखाई जन औषधि रथों को हरी झंडी
    Next Article राष्ट्रपति ने पांच हजार साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता के महानगर धोलावीरा का किया दौरा
    shivam kumar

      Related Posts

      आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा

      August 8, 2025

      सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास आज, अमित शाह बोले- यह मेरा सौभाग्य

      August 8, 2025

      उत्तराखंड के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version