Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, January 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सारे देश में 30 मार्च से गांव-गांव शुरू होंगे रामोत्सव के कार्यक्रम
    देश

    सारे देश में 30 मार्च से गांव-गांव शुरू होंगे रामोत्सव के कार्यक्रम

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद देश भर में 30 मार्च से 12 अप्रैल तक गांव-गांव रामोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। विहिप कार्यकर्ता गांव के किसी मंदिर पर एकत्रित होकर राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान भजन, सोहर व बधाई गीत भी होंगे। श्रीराम जी की आरती व पूजन के बाद प्रसाद वितरण होगा।

    विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बताया कि विहिप की स्थापना का षटपूर्ति वर्ष चल रहा है। इ​सलिए रामोत्सव के कार्यक्रम में संगठन के रचनात्मक कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा हिन्दू समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियां व खतरे से लोगों को सचेत किया जाएगा। क्षेत्र संगठन मंत्री ने बताया कि भारत सहित दुनिया के अनेक देशों में रहने वाले हिन्दू समाज को संगठित कर जाति, पंथ, भाषा के भेद को भूलकर भारत माता को पुन: विश्व गुरू के आसन पर विराजमान कराने के लिए हिन्दुओं के सभी सम्प्रदायों के गुरुओं और संतों के आशीर्वाद तथा हिन्दू समाज के प्रमुख विचारकोंं के गहन विचार विमर्श से हिन्दू समाज की रक्षा के लिए 1964 में विहिप की स्थापना हुई थी।

    विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रान्त के प्रान्त मंत्री देवेन्द्र मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम देश भर में होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के अवध प्रान्त के पांच हजार गांवों में रामोत्सव के कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 22 मार्च मार्च से नैमिषारण्य में प्रान्त की योजना बैठक है। इस बैठक में रामोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा व स्थानों का चयन हो जाएगा और प्रवास भी तय किए जाएंगे।

    समरसता के प्रतीक श्रीराम
    विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बताया कि भगवान श्री राम सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। श्रीराम ने निषादराज को गले लगाया। भीलनी के जूठे बेर खाए, वानर, भालू आदि को संगठित किया, जटायू को गले लगाया अन्त्येष्टि की, उनको पिता तुल्य माना। ऐसे सभी लोगों का आत्म सम्मान बढ़ाकर सबको धर्म के मार्ग पर संघर्ष के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा श्रीराम आदर्श भाई, आदर्श पति, आदर्श पुत्र, आदर्श संगठक व आदर्श राजा थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर हाइकोर्ट की रोक
    Next Article मणिपुर में बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद
    shivam kumar

      Related Posts

      युवाओं का मनोबल ही राष्ट्र की असली ताकत: अजीत डोभाल

      January 10, 2026

      मलयालम भाषा विधेयक पर आर. अशोक का हमला, प्रियंका गांधी से किए तीखे सवाल

      January 10, 2026

      इडी की आई-पैक पर छापेमारी को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने दो थानों में दर्ज कराई शिकायत

      January 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिवंगत सोमा मुंडा के परिजनों से मिले बाबूलाल मरांडी, बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया जिम्मा
      • युवाओं का मनोबल ही राष्ट्र की असली ताकत: अजीत डोभाल
      • मलयालम भाषा विधेयक पर आर. अशोक का हमला, प्रियंका गांधी से किए तीखे सवाल
      • नेपाल: टूटने की कगार पर नेपाली कांग्रेस! देउवा और कोइराला गुट के बीच वार्ता विफल
      • खामेनेई का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले—अहंकार के शिखर पर होता है पतन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version