Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए बैंक ऑफ इंडिया के ऋण अधिकारी शोभित श्रीवास्तव
    राज्य

    रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए बैंक ऑफ इंडिया के ऋण अधिकारी शोभित श्रीवास्तव

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हरदोई। सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने बैंक ऑफ इंडिया की चौक, शाहाबाद शाखा के ऋण अधिकारी शोभित श्रीवास्तव को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ऋण अधिकारी ने ऋण स्वीकृत करने के लिए एक महिला से रिश्वत मांगी थी। महिला की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है। बैंक ऋण अधिकारी को शनिवार को लखनऊ की सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

    शाहाबाद क्षेत्र निवासी उपासना वर्मा ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए ऋण आवेदन किया था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ऋण के लिए पत्रावली बैंक ऑफ इंडिया की चौक शाहाबाद शाखा को भेजी गई थी। बैंक ऑफ इंडिया के ऋण अधिकारी शोभित श्रीवास्तव ने 5,00,000 रुपये ऋण स्वीकृत किए जाने के लिए 10 प्रतिशत सुविधा शुल्क की मांग की थी। उपासना वर्मा के पति रमेश से बैंक अधिकारी ने 50,000 रुपये मांगे थे। इसकी शिकायत उपासना ने सीबीआई की एंटी करप्शन टीम से गुरुवार को की थी।शुक्रवार देर शाम सीबीआई टीम ने छापा डाला और शोभित श्रीवास्तव को 10,000 रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। शाम 07 बजे से देर रात 02 बजे तक टीम शोभित श्रीवास्तव से पूछताछ करती रही। बैंक के अभिलेख खंगाले गए। सी बी आई टीम ने पूरी घटना के दौरान पत्रकारों से दूरी बनाए रखी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शोभित श्रीवास्तव को सी बी आई की एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई भी एंटी करप्शन टीम कर रही है। बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक शशि मोहन ने इस गंभीर प्रकरण पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकूचबिहार में दो करोड़ रुपये से अधिक की नशीली गोलियां बरामद, असम के दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article समाज का परिवर्तन ही देश-राष्ट्र के परिवर्तन का आधारः नरेंद्र कुमार
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version