Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उपायुक्त से मिले महाराष्ट्र के विद्यार्थी, दिये कई टिप्स
    Top Story

    उपायुक्त से मिले महाराष्ट्र के विद्यार्थी, दिये कई टिप्स

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 21, 2025Updated:March 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। महाराष्ट्र राज्य के जालना जिला के परतूर शहर में अवस्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी शुक्रवार को उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण से मिले। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त से जिला प्रशासन के कार्य और जिला में उपायुक्त के कार्य करने के तौर-तरीकों को विस्तार से जाना। साथ ही, भारतीय सिविल सेवा, चिकित्सक को कैरियर के रूप में चुने जाने के लिए आवश्यक तैयारियों को जाना।

    उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं को भारतीय सिविल सेवा को कैरियर के रूप में चुनने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी। साथ ही कैरियर के चुनाव में अभिभावकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उपायुक्त ने सिविल सेवा की तैयारी में दसवीं, 12वीं और स्नातक की शिक्षा की महत्ता को बताया। सभी छात्र-छात्राओं को कल्चरल एक्सचेंज और नेशनल इंटिग्रिटी प्रोग्राम के तहत एक वर्ष के लिए कक्षा नौवीं की पढ़ाई के लिए हिंदी भाषी क्षेत्र के विद्यालय अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना में भेजा गया था जो इसी माह पूरा हो जाएगा।

    उपायुक्त ने कहा कि अपने कैरियर का चयन करना और विद्यार्थी जीवन में उसके लिए अनुशासित होना बहुत महत्वपूर्ण है। सुबह समय से उठना, व्यायाम करना, संतुलित आहार लेना आवश्यक है। स्कूली जीवन के बाद सिविल सर्विस की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को उसी के अनुसार अपने विषयों का चयन करना चाहिए। स्नातक में अच्छे कॉलेज में नामांकन लेने से बेहतर परिवेश मिलता है जिससे यूपीएससी परीक्षाओं में बहुत मदद मिलती है। उपायुक्त ने चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों के बारे छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उपायुक्त ने मराठी भाषा में छात्र-छात्राओं को कैरियर टिप्स दिये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है: बाबूलाल मरांडी
    Next Article बजट सत्र : विधानमंडल सीएनटी और एसपीटी को संशोधित नहीं कर सकता : दीपक बिरुआ
    shivam kumar

      Related Posts

      सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी

      May 9, 2025

      झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

      May 9, 2025

      झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version