Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार में जवाबदेही और संवेदना का अभाव : सुदेश महतो
    झारखंड

    हेमंत सरकार में जवाबदेही और संवेदना का अभाव : सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजसू की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बैठक संपन्न
    संगठन विस्तार की रणनीति बनायी, सोशल मीडिया टीम का गठन किया जायेगा
    रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार में जनता के प्रति जवाबदेही और संवेदना का अभाव स्पष्ट दिख रहा है। विधानसभा में विधायकों द्वारा उठाये जा रहे विषयों के प्रति सरकार के मंत्रियों का रवैया टालमटोल का दिखता है। आजसू पार्टी सरकार के बजट की प्रतिक्षा कर रही है ताकि यह पता चल सके कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार अपने वायदों को लेकर गंभीर है या नहीं? शनिवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की गयी। संगठन विस्तार की रणनीति बनायी गयी। बैठक को डॉ देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, राजेंद्र मेहता, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, पार्वती देवी, दीपक महतो, इस्लाम अंसारी, संजय मेहता आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड की अस्मिता, पहचान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए हमें हर जिले, प्रखंड और गांव तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और इस संगठन विस्तार के अभियान को कालबद्ध एवं योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। श्री महतो ने ग्राम स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा की, जिसके तहत प्रत्येक गांव में ग्राम कमेटी का गठन किया जायेगा।

    बैठक में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के लिए महिला प्रभारियों की भी नियुक्ति की गयी। यह निर्णय लिया गया कि संगठन में महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में अधिक अवसर दिये जायेंगे, ताकि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचा सकें और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान कर सकें।

    इसके अलावा, सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष रणनीति पर भी चर्चा की गयी। डिजिटल प्रचार और जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया टीम का गठन किया जायेगा, जो पार्टी की विचारधारा और नीतियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का कार्य करेगी।

    बैठक में रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, रामलखन प्रसाद, आशुतोष तिवारी, ओम भारती, दिलीप साहू, राजकिशोर कुशवाहा, विश्वनाथ भगत, अरविंद यादव, मुनिया उरांव, अभिषेक राज हेरेंज आदि भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमास का संघर्ष विराम के दूसरे चरण पर बातचीत करने से इनकार
    Next Article 5 दिवसीय दौरे पर फिर झारखंड आ रहे हैं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू
    shivam kumar

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version