रांची। कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी के राजू 5 दिवसीय झारखंड दौरे पर फिर आ रहे हैं। के राजू 6 मार्च को रांची पहुंचेंगे। इसके बाद वे रांची से पलमू के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे झारखंड के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। वहीं महिला दिवस के दिन मांडर में उनका एक कार्यक्रम भी होगा। बता दें कि वे कुछ दिन पहले 21 फरवरी को भी झारखंड में 5 दिवसीय दौरे पर आये थे। यहां उन्होंने रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन के सशक्तीकरण पर मंथन किया। साथ ही कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी भाग लिया।
5 दिवसीय दौरे पर फिर झारखंड आ रहे हैं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू
Previous Articleहेमंत सरकार में जवाबदेही और संवेदना का अभाव : सुदेश महतो
Related Posts
Add A Comment

