रांची। झारखंड सहित देशभर में होली की धूम है। होली को लेकर लोग जहां तैयारियों में जुटे हैं, वहीं सरकारी छुट्टियों में भी फेरबदल कर कर्मचारियों को सरकार सहायता पहुंचा रही है। झारखंड सरकार के सचिवालय में होली की छुट्टी चार दिनों की होगी। कार्मिक विभाग ने होली को लेकर 13-14 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित की है। 15 शनिवार और 16 रविवार होने की वजह से लगातार चार दिनों की छुट्टी का आनंद कर्मी उठा पायेंगे। इसी तरह सरकारी बैंक में भी 13-14 मार्च को छुट्टी घोषित की गयी है। हालांकि होली 15 मार्च को है। ऐसे में शनिवार होने की वजह से बैंक में भी कम ही उपस्थिति देखने को मिलेगी।

इस संबंध में झारखंड सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद कहते हैं कि सरकारी आदेश के अनुसार सचिवालय में 13-14 मार्च को होली की छुट्टी है। यह महज संयोग है कि शनिवार और रविवार होने की वजह से इसका लाभ कर्मचारियों को होली की छुट्टी के साथ मिलेगा। इधर, बैंक कर्मचारियों ने यूनियन के माध्यम से सरकार को होली की छुट्टी बिहार की तरह 14-15 मार्च को करने की मांग की है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version