Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»इस सप्ताह 4 नए आईपीओ की होगी लॉन्चिंग, 5 कंपनियों के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट होंगे
    बिजनेस

    इस सप्ताह 4 नए आईपीओ की होगी लॉन्चिंग, 5 कंपनियों के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट होंगे

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वैश्विक दबाव की वजह से स्टॉक मार्केट में आई गिरावट का प्रत्यक्ष असर अगले सप्ताह भी प्राइमरी मार्केट में नजर आने वाला है। सोमवार से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान कुल चार नए पब्लिक इश्यू लांच होने वाले हैं, जो एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह 24 और 25 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुए तीन आईपीओ में इस सप्ताह भी बोली लगाने का मौका रहेगा। इस सप्ताह स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के जरिए कारोबार शुरू करने वाली कंपनियों की बात की जाए, तो 5 कंपनियों के शेयर इस सप्ताह स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने वाले हैं।

    सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 24 मार्च को डेस्को इंफ्राटेक का 30.75 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में 26 मार्च तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 147 से 150 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। कंपनी के शेयर 1 अप्रैल को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

    इसी तरह सप्ताह के दूसरे कारोबार दिन 25 मार्च को एटीसी एनर्जीज का 63.76 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में 27 मार्च तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 112 से 118 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 2 अप्रैल को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी। इसी दिन यानी 25 मार्च को ही श्री अहिंसा नेचुरल्स लिमिटेड का 73.81 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में भी 27 मार्च तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 113 से 119 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। कंपनी के शेयर 2 अप्रैल को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

    इसके अलावा बुधवार 26 मार्च को आईडेंटिक्सवेव लिमिटेड का 16.63 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में 28 मार्च तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 51 से 54 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। कंपनी के शेयर 3 अप्रैल को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

    नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 20 और 21 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले तीन पब्लिक इश्यू में भी इस सप्ताह 24 और 25 मार्च तक बोली लगाई जा सकेगी। इनमें ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स के 74.46 करोड़ रुपये के आईपीओ में कल यानी 24 मार्च तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 107 से 113 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। कंपनी के शेयर अभी तक 45 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुके हैं। इनकी लिस्टिंग 27 मार्च को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी।

    इसी तरह पिछले सप्ताह 21 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रैपिड फ्लीट लिमिटेड के 43.87 करोड़ रुपये के आईपीओ में 25 मार्च तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 183 से 192 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 600 शेयर का है। कंपनी के शेयर अभी तक सिर्फ 7 प्रतिशत सब्सक्राइब हुए हैं। इनकी लिस्टिंग 28 मार्च को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी।

    इसके अलावा 21 मार्च को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड के 77.83 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी 25 मार्च तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 178 से 181 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 600 शेयर का है। कंपनी के शेयर अभी तक सिर्फ 2 प्रतिशत सब्सक्राइब हुए हैं। इनकी लिस्टिंग 28 मार्च को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी।

    24 से 28 मार्च तक के कारोबारी सप्ताह के दौरान स्टॉक मार्केट में कुल 5 कंपनियों के शेयर लिस्टिंग के जरिए कारोबार की शुरुआत करेंगे। इनमें सप्ताह के पहले दिन ही 24 मार्च को पारादीप परिवहन के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। इसी दिन डिवाइन हीरा ज्वेलर्स के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। इसके बाद गुरुवार 27 मार्च को ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। सप्ताह के आखिरी दिन 28 मार्च को रैपिड फ्लीट लिमिटेड और एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की दयनीय स्थिति पर भड़के बाबूलाल मरांडी
    Next Article सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी में गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      May 28, 2026

      स्टॉक मार्केट में आज बकरीद की छुट्टी, एमसीएक्स पर शाम के सत्र में होगा सामान्य कारोबार

      May 28, 2026

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

      May 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version