Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘बागी-4’ के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का दमदार लुक आया सामने
    मनोरंजन

    फिल्म ‘बागी-4’ के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का दमदार लुक आया सामने

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ 2 मार्च को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे और अब जल्द ही वह बागी-4 में अपने जबरदस्त एक्शन अवतार में लौटने वाले हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर टाइगर ने बागी-4 से अपनी एक झलक फैंस के साथ शेयर की है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इस नए पोस्टर में टाइगर का इंटेंस और दमदार लुक देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    टाइगर श्रॉफ ने अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “जिस फ्रैंचाइजी ने मुझे पहचान दी और एक एक्शन हीरो के रूप में खुद को साबित करने का मौका दिया… अब वह मेरी पहचान बदल रही है। इस बार यह वैसा नहीं है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप लोग इसे उसी तरह अपनाएंगे, जैसे आपने 8 साल पहले किया था।” निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने भी सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को शेयर किया, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

    फिल्म के जबरदस्त पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। उनके माथे से खून बह रहा है, आंखों में गुस्से की लपटें हैं, और वह मुंह में सिगरेट दबाए खड़े हैं। उनकी तीखी नजरें ऐसी हैं, मानो वह अपने दुश्मनों को चीरने के लिए तैयार हैं। टाइगर के इस अवतार को देखकर अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी है। प्रशंसकों में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, “ये तो ब्लॉकबस्टर होगी!” तो किसी ने इसे “बवाल पोस्टर” कहा।

    ‘बागी-4’ के निर्देशन की जिम्मेदारी ए. हर्ष ने संभाली है, जो भजरंगी और वेधा जैसी कन्नड़ फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस बार टाइगर श्रॉफ के साथ सोनम बाजवा और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि संजय दत्त इस फिल्म में एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं।

    बागी फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2016 में हुई थी, इसके बाद 2018 में बागी-2 और 2020 में बागी 3 आई थी। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, और अब ‘बागी-4’ से भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी पर कोयला मंत्रालय सोमवार को गांधीनगर में करेगा तीसरा रोड शो
    Next Article नशा तस्करों को दंडित करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रहीः अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version