Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ईद और सरहुल को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Jharkhand Top News

    ईद और सरहुल को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । ईद और सरहुल को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में 4533 जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जायगी। वही हजारीबाग, गिरीडीह, जमशेदपुर और रांची में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश पुलिस मुख्यालय की ओर से दिया गया है। इन चारों जिलों में रैप को भी तैनात किया जाएगा। विशेष सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के लिए बलों की प्रतिनियुक्ति 29 मार्च से दो अप्रैल तक के लिए की गई है। जहां पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं। उन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश पुलिस मुख्यालय ने दिया है।

    डीजीपी के आदेश पर आईजी अभियान ने इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। पुलिस कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों के साथ प्रतिनियुक्त किया जाएगा। आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने बताया कि ईद और सरहुल को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की गई है।

    एनएसए और सीसीए के तहत होगी कार्रवाई : डीजीपी

    सोशल मीडिया पर सम्प्रदायिक उपद्रव फैलाने वाले पर सीसीए की तहत कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर सम्प्रदायिक उपद्रव फैलाने वाले को न सिर्फ चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी, बल्कि आरोपित के विरुद्ध एनएसए और सीसीए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर पुलिस कड़ी निगरानी रखेगी। किसी तरह की अफवाह फैले तो तत्काल उसका सत्यापन का निर्देश दिया गया है।

    डीजीपी ने सोशल मीडिया पर जहर फैलाने वाले तमाम आसामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए यह कहा है कि अगर वे सोचते हैं कि सोशल मीडिया पर जहर फैला कर वे बच जाएंगे तो यह उनकी भूल है। झारखंड पुलिस के पास ऐसे तमाम टेक्निकल साधन उपलब्ध है जिसके जरिए फेक आईडी बनाकर कम्युनल तनाव फैलाने वालों की पहचान की जा सकती है। डीजीपी ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ एनएसए और सीसीए के तहत कार्रवाई होगी। ऐसे लोग सावधान हो जाएं वरना उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

    डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि कोई सोशल मीडिया पर जहर फैलाकर यह सोचता है कि वह पकड़ा नहीं जाएगा तो उसकी सोच बिल्कुल गलत है। डिजिटल फुटप्रिंट के जरिए बड़े आसानी के साथ पकड़े जाएंगे। डीजीपी ने सीजीएल परीक्षा का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके आरोपित डिजिटल फुटप्रिंट के जरिए ही पकड़े गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमर बाउरी सहित भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर के परिजनों से मिले, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
    Next Article रिमिक्स फॉल में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे न्यायिक अधिकारी, कोर्ट कैंपस से समाहरणालय तक निकाली प्रभातफेरी

      January 5, 2026

      चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

      January 5, 2026

      अज्ञात अपराधियों ने की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

      January 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उमर खालिद, शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
      • त्रिची में अमित शाह की सक्रियता, सीट बंटवारे पर मंथन तेज
      • अमेरिका ने कोलंबिया को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी
      • ईरान में विरोध की आग बेकाबू, खामेनेई रूस भागने की तैयारी में!
      • बॉक्स ऑफिस पर नया बादशाह, ‘धुरंधर’ ने ‘केजीएफ 2’ को पछाड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version